Nargis Begum Story: अक्सर बताया जाता है कि कुछ ऐसी हिंदी सिनेमा में ऐसी हसीनाएं भी रही है जो एक वक्त पर कोठों की शान बढ़ाया करती थी। आज हम आपको पाकिस्तान की एक ऐसी ही तवायफ के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने सिनेमा में कदम रखते ही बवाल मचा दिया।
लेकिन आपको बता दें कि जिस हसीन के बारे में हम आपको बताने वाले हैं उसे जितना लोगों से प्यार मिला असल जिंदगी में उन्हें उतनी ही परेशानी भी हुई। एक वक्त ऐसा भी आया जब अभिनेत्री का परिवार ही उसका दुश्मन बन गया था। यहां तक कि जिस पर सबसे ज्यादा उन्होंने ऐतबार किया उसी ने गोली मारकर अभिनेत्री की हत्या कर दी। दरअसल हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की जानी-मानी अभिनेत्री नरगिस बेगम की। जिन्हें काफी सारे लोग निग्गों के नाम से भी जानते थे। उनका जन्म हीरा मंडी के एक तवायफ परिवार में हुआ और तवायफ पेशे को छोड़कर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। नरगिस बेगम ने अपने करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। कई फिल्मों के लिए तो उन्हें अवार्ड भी मिले और उनकी फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों में लाइन लगी रहती थी। उनकी खूबसूरती के चर्चे भी हर तरफ रहते थे। नरगिस बेगम ने सालों तक पाकिस्तान सिनेमा पर राज किया और 51 साल की उम्र में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल उन्होंने पाकिस्तानी डायरेक्टर के साथ शादी की और बाद में परिवार ने कभी भी उनके रिश्ते को अपनाया नहीं। जिसके चलते अभिनेत्री की जिंदगी नर्क जैसी बन गई थी। दरअसल परिवार के लोगों का कहना था कि नरगिस बेगम शादी के बाद में पति के साथ नहीं बल्कि हीरा मंडी में रहे। लेकिन अभिनेत्री यह नहीं चाहती थी हालांकि बाद में उन्होंने अपने परिवार के साथ में रहने का फैसला लिया। जैसे ही यह खबर नरगिस बेगम के पति को पता चली तो उनके गुस्से से खून खौल गया। बताया जाता है कि नरगिस के पति ने गुस्से में आकर उनको गोली मार दी थी और उनका कत्ल कर दिया था। बताया जाता है कि नरगिस के परिवार वाले पैसे के चलते उनके पीछे पड़े थे। परिवार जानता था कि अगर वह पति के साथ रहती है तो पैसे उन्हें नहीं मिलेंगे इसी के चलते उनका परिवार नरगिस का दुश्मन बन गया था।हीरा मंडी में हुआ जन्म
पाकिस्तानी डायरेक्टर के साथ की शादी
पति ने की गोली मारकर हत्या
More Articles