अक्षय कुमार से लेकर आलिया भट्ट तक- ऑस्कर की रेस में शामिल हैं ये फिल्में!


ऑस्कर 2019 की तैयारी शुरु हो चुकी है। भारत में ऑस्कर तक पहुंचने के लिए फिल्मों की रेस शुरु हो चुकी है। बता दें, इस रेस में अक्षय कुमार की पैडमैन, दीपिका पादुकोण की पद्मावत, नवाजुद्दीन सिद्दिकी की मंटो, आलिया भट्ट की राज़ी, वरूण धवन की अक्टूबर, लव सोनिया, 102 नॉट आउट जैसी फिल्में शामिल हैं। जिनमें से कोई एक फिल्म ऑस्कर के लिए भारत का नेतृत्व करेगी।

Advertisement

शाहिद कपूर की बत्ती गुल मीटर चालू- पहले दिन का कलेक्शन जानें यहां

Advertisement

हिंदी फिल्मों के साथ साथ कुछ मराठी, तमिल और आसामी फिल्में भी शामिल हैं। जाहिर है देखना दिलचस्प रहेगा कि आखिर इनमें से कौन सी फिल्म का चयन किया जाता है। 2017 में भारत की ओर से राजकुमार राव की न्यूटन को चुना गया था लेकिन फिल्म नॉमिनेशन तक नहीं जा पाई।

हालांकि इस लिस्ट को देखा जाए तो पद्मावत, 102 नॉट आउट और पैडमैन जैसी फिल्में उतनी दमदार नहीं लगती हैं। वहीं, नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म मंटो के चांस सबसे ज्यादा दिखते हैं। फिल्म का निर्देशन नंदिता दास ने किया है। यह काफी तारीफ भी बटोर रही है।

यहां जानें बेस्ट फॉरेन फिल्म की श्रेणी में ऑस्कर के लिए चुनीं गई बॉलीवुड फिल्में-

न्यूटन

राजकुमार राव स्टारर फिल्म न्यूटन कोऑस्कर के लिए चुना गया था।फिल्म नक्सल प्रभावित क्षेत्र मतदान की समस्या पर आधारित थी।

Advertisement
1947 अर्थ

1999 में नॉमिनेट हुई आमिर खान- नंदिता दास की फिल्म 1947 अर्थ। यह बंटवारे के वक्त की कहानी थी।

Advertisement
हे राम

2000 में ऑस्कर के लिए भारत की एंट्री थी कमल हासन, शाहरूख खान और रानी मुखर्जी स्टारर हे राम।

लगान

2001 में आमिर खान की लगान भारत की एंट्री थी जो कि टॉप 5 फिल्मों में भी नॉमिनेट हुई थी।

देवदास

2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास ने इस लिस्ट में जगह बनाई थी।

पहेली

साल 2006 में शाहरूख खान- रानी मुखर्जी की पहेली भारत की आधिकारिक एंट्री थी।

एकलव्य

भारत में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप यह फिल्म ऑस्कर के लिए चुनी गई थी।

बर्फी

2012 में रणबीर कपूर की बर्फी को ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री चुना गया था।

English Summary

Raazi, Padman, Padmaavat, Manto Battling For India’s Official Entry To The Oscars 2019.