क्या पहले से शादीशुदा थे नेहा धूपिया और अंगद बेदी, खुद ही दिया HINT!


Recommended Video

Neha Dhupia & Angad Bedi's Romantic LOVE STORY; Know here | FilmiBeat

नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी ने आज जितना स्टार्स को चौंका दिया, उतना ही फैन्स के होश भी उड़ा दिए। नेहा धूपिया बस अचानक से एक तस्वीर डाली और लिखा कि आज मैंने ज़िंदगी का बेस्ट फैसला लिया है। अपने दोस्त से शादी करके।

Advertisement

खैर, लोग अभी तक इसी झटके से नहीं उबर रहे थे कि एक और झटका आया। दरअसल, नेहा और अंगद ने जो आधिकारिक बयान जारी किया है, उसकी मानें तो टाईगर ज़िंदा है स्टार, अंगद और आजकल रोडीज़ की जान बनी हुई नेहा धूपिया, पहले ही शादी वाला धमाका कर चुके थे।

Advertisement

नेहा और अंगद ने इस बयान में कहा है अपने दोस्त से शादी करने दुनिया की सबसे अच्छी फीलिंग होती है। और हम काफी खुशनसीब है कि हमें एक दूसरे में प्यार मिल गया।

अब तक का सफर बेहतरीन रहा है और इस साल की शुरूआत में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, आज हमने दिल्ली में आनंद कारज की रस्म भी पूरी कर ली।

शादी की वायरल तस्वीरों में से एक है नेहा की मेहंदी की तस्वीर जिसमें उनकी खुशी साफ झलक रही है। हालांकि नेहा की शादी से हर कोई चौंक गया। नेहा और अंगद मुंबई में दोस्तों के लिए जल्द ही एक रिसेप्शन पार्टी देंगे।

तब तक आपको दिखाते हैं बॉलीवुड दुल्हनों की मेहंदी पिक्स -

सोनम कपूर

हाल ही में सोनम कपूर की शादी ने बॉलीवुड में धमाका किया है और अपनी मेहंदी में वो कुछ इस तरह दिख रही थीं।

Advertisement
अमृता पुरी

सोनम की आएशा को स्टार अमृता पुरी ने पिछले साल ही चुपचाप सिख तरीके से शानदार शादी की थी। उनकी मेहंदी की तस्वीर।

Advertisement
प्रीती ज़िंटा

प्रीती ज़िंटा की अचानक शादी से हर कोई हैरान रह गया था। प्रीती अपनी मेहंदी की रस्म में बेहद सादा अंदाज़ में नज़र आई थीं।

हेज़ल कीच

युवराज सिंह और हेज़ल कीच की शादी ने पिछले साल फैन्स को बेहतरीन कूल शादी वाली तस्वीरें दी थीं। ये रही हेज़ल की मेहंदी की एक तस्वीर।

अनुष्का शर्मा

अब अनुष्का शर्मा की शादी के बारे में तो क्या ही कहा जाए। बस एक दिन अचानक तस्वीरें आना शुरू हो गईं। और ये तस्वीर उनमें से बेस्ट है।

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु की शादी के पहले तक निगेटिविटी काफी ज़्यादा थी लेकिन शादी में उनकी खुशी देख सब रफूचक्कर हो गया था।

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर की शादी जितनी फिल्मी थी, उनकी मेहंदी भी उतनी ही फिल्मी थी। उनकी शादी की 3 घंटे का वीडियो भी है यूट्यूब पर।

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड क्या देश की सबसे खूबसूरत महिला की शादी। ऐश्वर्या राय की मेहंदी की एक तस्वीर।

सोहा अली खान

सोहा अली खान भी अपनी मेहंदी में बेहद प्यारी लग रही हैं। और हंसती हुई दुल्हनें तो सबको पसंद हैं।

विद्या बालन

विद्या बालन ने भले ही सादे तरीके से सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की हो लेकिन उनकी शादी में रस्में सारी हुई थीं।

English Summary

Neha Dhupia was already married to Angad bedi hints statement. Neha and Angad will sonn throw a reception party for Bollywood friends.