Kartik Aaryan Career Struggle: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे काफी सारे एक्टर और अभिनेत्रियां हैं जो एक वक्त पर काफी तंगी देख चुकी हैं। जिनका बचपन बेहद कंगाली में बीता है। आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने नेशनल अवार्ड जीता और एक वक्त था जब वह ₹2000 का किराया तक नहीं भर पाते थे। हम बात कर रहे हैं कार्तिक आर्यन की।
कार्तिक आर्यन की उम्र 35 साल की हो चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी लाजवाब फिल्में की है। दर्शकों के बीच भी वह काफी लोकप्रिय हुए हैं और अभी के वक्त में वह करोड़ों के मालिक बन चुके हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वह मुंबई आए थे तो शुरुआती दिनों में उन्होंने काफी आर्थिक तंगी का सामना किया था। एक वक्त ऐसा भी था जब कार्तिक आर्यन के पास में किराया देने तक के पैसे नहीं थे। लेकिन सालों के बाद उन्होंने वही घर खरीद लिया जिसको कभी उन्हें खाली करने का डर था। कई बार हमारे जीवन में कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी शायद हमें उम्मीद ही नहीं होती। मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत के दौरान कार्तिक आर्यन ने एक बार बताया था कि "मैं एक ऐसे घर में रहने लग गया था जहां पर मैं अकेला ही रहता था। तब मुझे काफी संघर्ष करना पड़ा और मेरे पास ज्यादा पैसे भी नहीं थे। मेरी फ़िल्में चल नहीं रही थी। तब मेरी फिल्म प्यार का पंचनामा आई थी और मुझे उससे ज्यादा फायदा नहीं हुआ। उसके बाद आकाशवाणी, कांची और गेस्ट इन लंदन जैसी फिल्में भी चल नहीं पाई।" कार्तिक आर्यन ने इस दौरान बताया कि "जब मैं यहां पर रहा करता था तो मुझे काफी स्ट्रगल करना पड़ा। मैं इस जगह से काफी जुदा भी हुआ था और एक वक्त ऐसा भी आया जब मैं इस घर का किराया भी नहीं दे पा रहा था। लेकिन फिर मुझे 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फिल्म मिली तो मैं तब ₹2000 किराया देता था। फिर यह किराया बढ़ाकर ₹4000 हो गया।" लेकिन सालों के स्ट्रगल के बाद कार्तिक आर्यन ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई और अपना एक ऐसा सपना पूरा किया जो उनके परिवार के लिए काफी इमोशनल था। उन्होंने अपने लिए वही अपार्टमेंट खरीद लिया था जहां पर कभी उन्हें किराया भरने में काफी स्ट्रगल करना पड़ा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में अपना पहला नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला था। साथ ही इस फिल्म में उन्होंने भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पीटकर का किरदार निभाया था।कार्तिक आर्यन ने खरीदा था घर
घर का किराया देने में हुई दिक्कत
कार्तिक आर्यन को मिला नेशनल फिल्म अवार्ड
More Articles