Unmarried Actress Flaunts Baby Bump: कोरियन एक्ट्रेस ना-ह्यून ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी प्रेगनेंसी से जुड़ा हुआ एक अपडेट दे दिया है। शादी से पहले प्रेग्नेंट हो चुकी है अभिनेत्री इस वक्त अपने जीवन का एक खूबसूरत पल एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने कुछ तस्वीरों को शेयर किया है।
ना-ह्यून ने हाल ही में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए बच्चे की अल्ट्रासाउंड तस्वीरों को शेयर किया है। तस्वीरों के साथ में उन्होंने बहुत ही प्यारा कैप्शन लिखा इसके बाद फैंस का भी दिल उन्होंने जीत लिया है। ना-ह्यून ने लिखा कि "मैं अपनी प्रेगनेंसी के 28वे हफ्ते में आ चुकी हूं। मैं अपनी पूरी जिंदगी में बहुत पतली रही हूं लेकिन अभी मेरा वजन रोजाना एक नया रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। अब तो मेरा तस्वीरें खिंचवाने का भी मन नहीं करता। लेकिन फिर कभी ऐसा गोलू मोलू देखने का मौका मुझे कब मिलेगा? वैसे मुझे अब तरबूज खाना बंद कर देना चाहिए।" ना-ह्यून ने इसी साल मार्च के महीने में अपनी शादी और शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की गुड न्यूज़ दे दी थी। इसके बाद फैंस भी काफी हैरान थे और उन्होंने बताया था कि "जब हम अपनी शादी की तैयारी कर रहे थे तो हमारे पास यह बच्चा पहले ही आ गया। हमने शुरुआती कुछ वक्त बहुत ही सावधानी से बिताया था और अब जब प्रेगनेंसी सुरक्षित स्टेज पर आ चुकी है तो हम यह खुशखबरी आप सभी के साथ में बांट रहे हैं।" ना-ह्यून ने इस बात को भी साफ कर दिया है कि भले ही उनके जीवन में चीजें थोड़ी सी बदल गई है यानी की शादी से पहले वह प्रेग्नेंट हो गई। लेकिन फिर भी उनके लिए यह बहुत ही खास शुरुआत है। उन्होंने बताया कि वह अब शादी की तैयारी थोड़ी आराम से करेंगी और उनकी शादी अब अगले साल 2027 में होगी।प्रेग्नेंसी के 28वें हफ्ते में पहुंची एक्ट्रेस
ना-ह्यून ने मार्च में दी थी गुड न्यूज़
ना-ह्यून अगले साल करेंगी शादी
More Articles