मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल- देखें PIC


मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की चर्चा लंबे समय से चल रही है। दोनों अक्सर साथ दिखते हैं। खासकर पिछले कुछ महीनों से दोनों सितारे अपने रिलेशनशिप को लेकर ओपन हो चुके हैं। लेकिन इस हॉट कपल ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। बहरहाल, मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के जन्मदिन पर एक तस्वीर के साथ इस रिश्ते की घोषणा कर दी है।

Advertisement

'आर्टिकल 15' फिल्म रिव्यू

मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor ... love n happiness always.

Advertisement

अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों एक लंबे समय से एक दूसरे को पसंद करते है लेकिन दोनों के कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया था। अफवाहों में तो यहां तक है कि अर्जुन की वजह से ही मलाइका और अरबाज खान का तलाक हुआ। सलमान खान ने अरबाज- मलाइका के रिश्ते को संभालने की बहुत कोशिश की लेकिन ऐसा हो ना पाया।

मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर

अर्जुन के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए दोनों दो दिन पहले ही विदेश के दौरे पर साथ निकले थे। इसके बाद मलाइका ने कुछ फोटोज शेयर कर जानकारी दी कि वो अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में सुकून के पल बिताने आए हुए हैं।

Advertisement
लंबे समय से हैं साथ

2 साल पहले अरबाज खान के साथ तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम लगातार अर्जुन कपूर के साथ जुड़ता रहा। लेकिन पहले उन्होंने इस पर टिप्पणी देने से इंकार किया था।

Advertisement
ऑफिशियल कपल

फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की स्क्रीनिंग के दौरान जब फोटोग्राफर्स ने अर्जुन और मलाइका को साथ में तस्वीर खिंचवाने के लिए कहा तो उन्होंने कपल पोज दिया था।

शादी की अफवाहें

हाल ही में अफवाहें उड़ीं थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इसी महीने शादी करने वाले हैं। लेकिन जब मलाइका से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने सिरे से इंकार कर दिया। मलाइका साफ कहा- इन बकवास अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।

पर्सनल लाइफ पर अर्जुन कपूर का जवाब

शादी को लेकर सवाल किये जाने पर अर्जुन कपूर ने कहा था- ऐसा नहीं कि मुझे पर्सनल लाइफ को लेकर जवाब देने में शर्म आती है या झिझक होती है.. लेकिन मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में हर वक्त बात नहीं करना चाहता। मैं इसमें कंफर्टेबल नहीं हूं। मैं अपनी लाइफ में फिलहाल बहुत खुश हूं।

लाइफ एन्जॉय कर रही हूं..

जब मलाइका से अर्जुन कपूर को लेकर सवाल किया गया। तो उन्होंने कहा, 'मेरी लाइफ में क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा इस बारे में सभी को पता है। मुझे खुद इस बारे में किसी को भी बताने की जरूरत नहीं। मैं अपनी लाइफ को एन्जॉय कर रही हूं।

English Summary

Malaika Arora wished boyfriend Arjun Kapoor happy birthday with an adorable post on Instagram making relationship official.