Madhu Sapre Controversial Nude Photoshoot: अक्सर देखने के लिए मिलता है कि आप जिंदगी में चाहे कुछ भी प्लान कर ले लेकिन होता वही है जो किस्मत में होता है। ऐसा ही कुछ 1992 में फेमिना इंडिया का ताज जीत चुकी मधु सप्रे के साथ में भी हुआ। उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी कुछ प्लान किया हुआ था, लेकिन कुछ भी उनकी प्लानिंग के अनुसार नहीं हुआ।

फिल्मों में पैसा कमाने के बाद गायब हुई मधु सप्रे

मिलिंद सोमन के साथ में उनका एक विवादित फोटो शूट वायरल हुआ जिसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरीके से बदल गई थी। साल इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद में वह अचानक से गायब हो गई थी। इसीलिए आज हम आपको बताने वाले हैं की मशहूर मॉडल रह चुकी मधु सप्रे आज कहां है और क्या कर रही है।

मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने के बाद मधु सप्रे हिंदुस्तान की सबसे बड़ी और लोकप्रिय सुपर मॉडल की लिस्ट में शामिल हो गई थी। बड़े-बड़े ब्रांड उनके साथ में काम करने के लिए बेताब थे और उनके पास फिल्मों के ऑफर भी आने लग गए थे।

मिलिंद और मधु का न्यूड फोटोशूट

इसके बाद 1995 में एक प्रिंट विज्ञापन ने उनकी पूरी जिंदगी बदल कर रख दिया और इस एडवर्टाइजमेंट में उनके साथ मिलिंद सोमन भी नजर आए थे। मधु और मिलिंद ने टफ शूज के लिए ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट करवाया। फोटोशूट में दोनों न्यूड नजर आए और उनके ऊपर अजगर भी लिपटा हुआ दिखाई।

विज्ञापन पर लगाए गए आरोप

इसके बाद दोनों के विज्ञापन पर अश्लीलता और कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया। जब विवाद बढ़ने लगा तो पूरा मामला अदालत पहुंच गया। 14 साल तक केस चलने के बाद दोनों को जमानत मिल गई। मधु सप्रे ने इस पूरे विवाद पर यह भी कहा था कि उनका इरादा किसी को भी ठेस पहुंचाने का नहीं था और अगर उन्हें विवाद का अंदाजा होता तो यह शूट वह कभी नहीं करती।

फिल्म इंडस्ट्री से बनाई दूरी

पूरे विवाद के बाद में मधु सप्रे ने फिल्म इंडस्ट्री से पूरी तरीके से दूरी बना ली थी और उन्होंने अमोल पालेकर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म साइन की थी। जो विवादों की वजह से कभी बन ही नहीं पाई और फोटोशूट के विवाद के कारण मधु ही नहीं बल्कि उनके परिवार को भी काफी प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

मिलिंद सोमन के साथ हुआ ब्रेकअप

एक वक्त हुआ करता था जब मधु सप्रे और मिलिंद सोमन मशहूर सेलिब्रिटी कपल हुआ करते थे। दोनों शादी के बारे में भी सोच रहे थे। लेकिन 1990 के अंत तक दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद मधु की मुलाकात इटालियन बिजनेसमैन जियान मारिया के साथ में हुई। दोनों ने 2001 में शादी की और इटली जाकर घर बसा लिया।

पति से हुआ तलाक

मधु सप्रे ने शादी के 9 साल बाद कम से पूरी तरीके से दूरी बना ली थी क्योंकि वह मां बनना चाहती थी। कई सालों की कोशिश के बाद में साल 2012 में उनकी बेटी इंदिरा का जन्म हुआ। लेकिन वहीं दूसरी तरफ मधु के पिता का निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद मधु का तलाक हुआ और भाई की भी मौत हो गई। हालांकि तलाक के बाद मधु और उनके एक्स हस्बैंड बेटी की परवरिश मिलकर करते हैं।