लंदन में लगा सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैच्यू- हॉट एंड सेक्सी- देखें PHOTO


Recommended Video

Priyanka Chopra’s wax statue unveiled at London Madame Tussauds | FilmiBeat

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैच्यू अब लंदन के मैडम तुसाद में लगाया गया है। इसके अलावा अब उनकी उपस्थिति विश्व के चार महाद्वीपों में स्थित मैडम तुसाद के म्यूजियम में हो गई हैंl प्रियंका चोपड़ा कई महीने से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी, जिसका नतीजा अब सबके सामने है।

Advertisement

'शाहरुख को मुझसे डर था क्योंकि वह गलत था , हमने 16 सालों तक बात नहीं की'

यहां प्रियंका के स्टैच्यू को 2017 के Golden Globes में प्रियंका ने जो लुक रखा था, उसी लुक में रखा गया है। इस बारे में खुशी जताते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा,'मुझे लंदन पसंद हैं। इसमें अजीब सी उर्जा हैं। मैडम तुसाद की लंदन टीम के साथ काम कर मजा आया।

Advertisement

एक्ट्रेस की टीम ने प्रियंका की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'Apart from the World Cup, England just got even more exciting as PC's Madame Tussauds wax statue unveiled in London! So good. ❤

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा के अलावा मैडम तुसाद लंदन म्यूजियम में बॉलीवुड के और भी कई सितारों के वैक्स स्टैच्यू मौजूद हैं। यहां देंखे तस्वीरें-

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने मोम के पुतले के साथ। बॉलीवुड सितारों में बिग बी का पुतला सबसे पहले मैडम तुसाद का हिस्सा बना।

Advertisement
शाहरूख खान

सुपरस्टार शाहरूख खान अपने पुतले के साथ पोज करते।शाहरुख को साल 2007 में लंदन के मैडम तुसाद में जगह मिली। इसके अलावा किंग खान का वैक्स स्टैच्यू बर्लिन, सिंगापुर और सिडनी के मैडम तुसाद में भी है।

Advertisement
सलमान खान

सलमान खान की मैडम तुसाद में कुछ ऐसी स्टेट्यू लगी है। शर्टलेस.... जिसमें लोग उन्हें पसंद करते हैं।

ऋतिक रोशन

धूम 2 के लुक में ऋतिक रोशन का मोम का पुतला। ऋतिक ने कहा था- यह किसी सपने की तरह है।

माधुरी दीक्षित

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित की खूबसूरती यहां भी देखते बनती है। माधुरी साल 2012 में मैडम तुसाद का हिस्सा बनीं।

ऐश्वर्या राय

खूबसूरत साड़ी में लिपटी ऐश्वर्या की मोम की मूर्ति.. साल 2004 में ऐश यहां का हिस्सा बनीं।

करीना कपूर

करीना कपूर को वहां जब वी मेट लुक दिया गया था.. फिर उसे बदलकर रा.वन लुक किया गया।

कैटरीना कैफ

देसी अवतार में कैटरीना कैफ का वैक्स स्टैच्यू। कैटरीना साल 2015 में यहां का हिस्सा बनीं।

English Summary

Madame Tussauds unveils Priyanka Chopra figure in London. The photos have been shared on social media by the team.