Kriti Sanon Eggs Freeze: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन उन स्ट्रगलर्स में से हैं जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में अपना नाम सुनहरे अक्षरो में छाप दिया है। प्रोफेशनल फ्रंट के साथ साथ कृति सेनन पर्सनल लाइफ में भी ट्रेंड सेटर हैं। कृति सेनन खुद से 9 साल छोटे बिजनेसमैन कबीर बहिया के डेट रही हैं। कबीर बहिया एमएस धोनी के साले हैं। वे धोनी की वाइफ साक्षी सिंह के कजन हैं।

Advertisement

दोनों में से किसी ने भी मीडिया से अपने रिलेशन के बारे में खुलकर बातचीत नहीं की हैं लेकिन सोशल मीडिया पर इन दोनों की आशिकी किसी से छिपी नहीं है। कृति सेनन 35 साल की हो चुकी हैं। ऐसे में फैंस उनकी शादी को लेकर भी गॉ़सिप्स करते दिखाई देते हैं।

Advertisement

अब कृति सेनन ने शादी से लेकर मदरहुड तक पर बात की है। ह्यूमन ऑफ बॉम्बे के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि वो अपने एग्स फ्रीज करा चुकी हैं। मिड 30 से पहले ही कृति ने अपनी फ्यूचर प्लानिंग की ओर बड़ा कदम उठा लिया है। कृति ने कहा, "मैंने बहुत पहले ही स्मार्ट तरीके से अपने एग्स फ्रीज करा लिए थे। मैंने ये तब किया जब मुझे 'मीमी' के लिए वजन बढ़ाना था।"

Advertisement

कृति सेनन ने कहा, "क्योंकि उस वक्त शरीर में होने वाली सूजन और बदलाव आसानी से नजरअंदाज किए जा सकते थे। मैंने उस वक्त एक करीबी से बात की। उन्होंने मुझसे कहा कि अगर तुम ऐसा करोगी, तो खुद को सबसे अच्छा तोहफा दोगी। मेरे दिमाग में यही चल रहा था। इस दौरान मुझे मीमी के लिए दो महीने घर रहकर वजन बढ़ाना था। दो महीने मेरा कोई शूट नहीं था। ये फिल्म भी सेरोगेसी पर थी।"

Advertisement

कृति कहती हैं कि मैंने सोचा कि ये कर लेती हूं, क्योंकि एक पॉइंट आता है जब आप हार्मोनली डिस्टर्ब लगते हैं। ये सब एक प्रेग्नेंट महिला की तरह फील कराता है। उन्होंने कहा कि इसमें मूड स्विंग होते हैं। हां मैंने एग्स फ्रीज करा लिए हैं। क्योंकि मैं अपने सिर पर कोई बोझ नहीं रखना चाहती थी।