Jalwa Song: दुल्हनिया ले आएगी के शानदार म्यूजिक एल्बम को मिल रहे प्यार के बीच अब फिल्म का नया गाना 'जलवा' रिलीज कर दिया गया है। यह एक हाई-एनर्जी, रंगारंग और डांस से भरपूर वेडिंग ट्रैक है, जो इस शादी सीजन का नया फेवरेट बनने के लिए तैयार है।
खुशाली कुमार पर फिल्माया गया यह गाना अपने दमदार बीट्स, रंगीन विजुअल्स और सेलिब्रेशन से भरपूर माहौल के चलते हर संगीत और शादी की प्लेलिस्ट में जगह बनाने का दम रखता है। 'जलवा' में खुशाली कुमार का आत्मविश्वास से भरा और चुलबुला अंदाज देखने को मिलता है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, शानदार डांस मूव्स और उत्साह से भरपूर परफॉर्मेंस इस गाने को और भी आकर्षक बनाती है। शादी के जश्न, मस्ती और उत्सव का माहौल इस गीत में बेहद खूबसूरती से उभरकर सामने आता है। इस गाने को जाज़िम शर्मा और सुवर्णा तिवारी ने अपनी आवाज़ दी है। संगीत जाज़िम शर्मा ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल जे.पी. गंगवार ने लिखे हैं। गाने का कैची पंजाबी हुक एकम मानुके ने लिखा है। म्यूजिक प्रोग्रामिंग अंशुमान शर्मा ने की है। वहीं, बैंजो पर नासिर, ढोलक पर राहुल कथक का संगीत गाने को और भी जीवंत बनाता है। वोकल्स की रिकॉर्डिंग यूफनी स्टूडियो में पार्था और निशांत द्वारा की गई है, जबकि मिक्सिंग और मास्टरिंग भास्कर शर्मा ने की है। सॉन्ग एडिट संतोष आर्य ने किया है। गाने को लेकर खुशाली कुमार ने कहा, "जलवा सुनते ही मुझे महसूस हो गया था कि इसमें एक शानदार वेडिंग सॉन्ग बनने के सभी तत्व मौजूद हैं। यह जोश, खुशी और हर दुल्हन के आत्मविश्वास का जश्न मनाता है। इस गाने की शूटिंग करना बेहद मजेदार अनुभव रहा और मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इस पर उतना ही थिरकेंगे, जितना हमने इसे बनाते वक्त आनंद लिया।" वहीं, निर्देशक आकाशादित्य लामा ने कहा, "जलवा पूरी तरह से 'दुल्हनिया ले आएगी' की भावना को दर्शाता है, जो कि रंगों, उत्साह, संगीत और जश्न से भरपूर है। हमारी कोशिश थी कि ऐसा गाना बनाया जाए, जिसे सुनते ही लोगों का मन डांस करने का हो जाए। संगीत, कोरियोग्राफी और खुशाली की शानदार ऊर्जा ने इस गाने को खास बना दिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह इस साल का सबसे पसंदीदा ब्राइडल एंथम बन सकता है।" सिद्धार्थ बनर्जी, आकाशादित्य लामा और विकास अग्रवाल द्वारा निर्मित दुल्हनिया ले आएगी में खुशाली कुमार, पियूष मिश्रा और महेश मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे। इससे पहले रिलीज हुए 'कर ले शादी' को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और अब 'जलवा' के साथ फिल्म का उत्सव और भी भव्य हो गया है। यह फैमिली एंटरटेनर 24 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।More Articles