90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और एक वक्त हुआ करता था जब वह अपने चार्म की वजह से काफी ज्यादा पसंद की जाती थी। उन्होंने काफी हिट फिल्मों में काम किया। काफी सारी उनकी ऐसी भी फिल्में है जो कॉमेडी से भरी हुई है।

Advertisement

लेकिन हंसी मजाक और गानों के पीछे सेट की एक घटना सामने आई जिससे पता चला कि वह अपने काम को लेकर कितनी ज्यादा समर्पित थी। दरअसल कॉस्टयूम डिजाइनर एश्ले रेबेलो ने बीवी नंबर 1 फिल्म के एक गाने की शूटिंग के वक्त एक तनाव भरा पल याद किया।

Advertisement

जब ड्रेस पहन करिश्मा को चुभा था मेटल

गलाटा इंडिया के साथ एक बार बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि "हम बीवी नंबर फिल्म के एक गाने की शूटिंग कर रहे थे। जहां पर मैंने करिश्मा कपूर को एक मेटल ड्रेस दी थी और जब वह अपने स्टेप्स कर रही थी। तो मेटल उन्हें बहुत ज्यादा चुभ गया और उनके पूरे शरीर से खून बहने लग गया था।"

Advertisement

उन्होंने आगे बात करते हुए बताया कि "मैंने देखा कि गोल्डन ड्रेस पूरी तरीके से लाल हो गई थी। जैसे ही खून बहता हुआ देखा गया था तो टीम ने करिश्मा की देखभाल के लिए शूटिंग भी रोक दी थी।"

Advertisement

अगले दिन की शूटिंग के लिए करिश्मा ने किया था मना

इसके बाद में कोरियोग्राफर से सवाल किया गया कि क्या वह अगले दिन फिर से शुरू कर पाएंगे तो करिश्मा कपूर ने मना कर दिया था। एश्ले ने बताया कि "करिश्मा ने इसको लेकर मना कर दिया था और यह एक पूरा सेट है। वह बहुत ज्यादा प्रोफेशनल है और हमने शूटिंग की और पूरी तैयारी कर ली। इसके बाद मैंने अगले दिन अपनी ड्रेस बदल ली।"

Advertisement

उसी दिन की थी शूटिंग

उन्होंने आगे बात करते हुए बताया कि "शूटिंग को जारी रखने के लिए क्रू ने मेटल ड्रेस के नीचे एक पट्टी बांध दी थी और उन्हें स्किन कलर के कपड़े से ढक दिया था। फिर उसके ऊपर मेटल ड्रेस पहन ली थी जिससे कि उन्हें उसी दिन सीन पूरा करने का मौका मिल जाए।"

Advertisement

करिश्मा को नहीं चला था पता

एश्ले ने बताया कि जब उन्होंने बाद में करिश्मा से सवाल किया था कि उन्होंने पहले किसी को क्यों नहीं बताया था तो उन्होंने कहा था कि "तब मुझे नहीं लगा था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। मुझे पता भी नहीं चला था कि यह कब हो गया।"