Kangana-Hema on CJP Protest: 20 जुलाई को सीजेपी के द्वारा किए प्रोटेस्ट को लेकर पूरे देश में चर्चा रही है। इस दौरान संसद तक मार्च को रोकने को लेकर विवाद भी हुए और जमकर लाठीचार्ज हुआ है। कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें लोगों के लहुलुहान चेहरे दिखे और लोग भागते दौड़ते नजर आए।
NEET परीक्षा पेपर लीक होने के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने को लेकर सोनम वांगचुक ने धरना शुरु किया था। अब ये विकराल रूप ले चुका है और तमाम सेलेब्स भी इसके समर्थन में सामने आ रहे हैं। लेकिन अब बीजेपी ने हेमा मालिनी और कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है। संसद के बाहर दोनों मीडिया से बात कर रही थीं और उन्होंने खुलकर बताया कि इस तरह से प्रोटेस्ट से कुछ नहीं होने वाला है। हेमा मालिनी ने कही ये बात? संसद के बाहर जब कॉकॉरोच जनता पार्टी के धरने को लेकर हेमा मालिनी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''कोई समस्या है तो उसको अच्छी तरह से बात करनी चाहिए। इस तरह से प्रोटेस्ट करने से काम नहीं होगा। हमारे देश के जो युवा हैं और जो एजुकेशन सिस्टम है, उनके साथ मोदी सरकार हमेशा रही है, अच्छा काम किया है। प्रोटेस्ट का कोई मतलब नहीं है, बातचीत से इसका समाधान होगा।'' हेमा मालिनी के इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। कंगना रनौत ने ये कहा.. संसद के बाहर नजर आ रहीं कंगना रनौत ने प्रोटेस्ट को लेकर कहा, ''ये जो सत्र होता है वो शांतिपूर्वक जवाबदेही के लिए ही होता है। जो भी आपके प्रश्न हैं वो रखें, लेकिन आप हुड़दंग करेंगे और प्रोटेस्ट करेंगे तो वो ठीक नहीं है। जनता ने जो सरकार चुनी है वो कैसे चलेगी ये सरकार चुनेगी। आप सरकार का हाथ नहीं मरोड़ सकते हैं कि आप किसको रखें और किसको निकालें। ये अच्छी बात नहीं है।'' दोनों का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रही है।More Articles