कलंक- 21 साल बाद एक साथ नजर आए संजय दत्त और माधुरी दीक्षित- बोली दिल की बात


संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक साथ फिल्म कलंक का हिस्सा बनने जा रहे हैं और आज इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया जो कि काफी धमाकेदार है। टीजर लॉंट के मौके पर दोनो एक ही मंच पर मौजूद थे और ये नजारा करीब 21 साल के बाद देखने को मिला है जब दोनो साथ आए हों। इस मौके पर दोनो एक दूसरे की तारीफ की और साथ में काम करने को लेकर बातें भी की। माधुरी दीक्षित ने संजय दत्त के लिए कहा कि इतने सालों के बाद एक्टर्स के साथ काम करना काफी ज्यादा रोमांचक होता है।

Advertisement

Kalank teaser Live- रिलीज हुआ कलंक का धमाकेदार Teaser- अब टूटेंगे कमाई के सारे रिकॉर्ड

संजय दत्त ने कहा कि 21 सालों के बाद माधुरी के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। बता दें कि इस मौके पर कलंक की पूरी टीम मौजूद थी और काफी ज्यादा खुश लग रहे थे।

Advertisement

वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर ने धमाकेदार एंट्री मारी। फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसके निर्देशित किया है अभिषेक बर्मन ने और फिल्म का टीजर धमाकेदार है।

जब आप टीजर देखेंगे तो आपको संजय लीला भंसाली की फिल्म वाला फील जरूर आएगा। फिलहाल संजय और माधुरी को एक साथ देखने के लिए कितना उत्सुक हैं।

महानता

फिल्म महानता में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित साथ नजर आए थे।

Advertisement
साजन

साजन में इन दोनो को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। फिल्म का म्यूजिक शानदार था।

Advertisement
खलनायक

फिल्म खलनायक के दौरान दोनो के बीच रिश्तों की खबरें आईं थीं।

साहिबां

फिल्म में माधुरी और संजय दत्त ने धमाकेदार अभिनय किया था। ऋषि कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा थे।

थानेदार

थानेदार में दोनो को काफी ज्यादा पसंद किया था। फिल्म बेहतरीन थी।

कलंक

अब करीब 21 साल के बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित फिल्म कलंक का हिस्सा बने हैं।

English Summary

Karan johar's film kalank teaser release and Sanjay dutt and Madhuri dixit express their feeling to work with each other after 21 years.