Kajal Aggarwal On Inappropriate Scenes In South Films: काजल अग्रवाल बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि वह पिछले दो दशकों से साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा पर काम कर रही है। उन्होंने दोनों ही इंडस्ट्रीज में कई सारे बड़े सुपरस्टार्स के साथ में भी काम किया है। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन और सलमान खान की लेट लतीफी को लेकर बात की है।
न्यूज़ बुक के साथ इंटरव्यू के दौरान काजल अग्रवाल ने साउथ और बॉलीवुड के रवैये को लेकर बात की है। अभिनेत्री ने बताया कि बॉलीवुड को साउथ फिल्म इंडस्ट्री से समय की कीमत सीखनी चाहिए। दरअसल साउथ फिल्म इंडस्ट्री में समय की बहुत ज्यादा कीमत है और हर काम घड़ी देखकर किया जाता है। लेकिन बॉलीवुड में ऐसा नहीं होता। जब काजल अग्रवाल से सवाल किया गया कि कौन सा ऐसा एक्टर है जिसमें उन्हें सबसे ज्यादा इंतजार करवाया तो उन्होंने तुरंत सलमान खान का नाम ले लिया। दरअसल सिकंदर फिल्म में सलमान खान के साथ काजल ने काम किया और बताया कि सलमान उनके हमेशा से क्रश रहे हैं और वह उनके साथ में काम करने के लिए काफी उत्साहित थी। काजल ने इस पर बात करते हुए कहा कि "सलमान खान ने मुझे बहुत इंतजार करवाया और मैं साउथ से काम करके आई हूं। तुम मुझे इंतजार करने की आदत नहीं थी और मैं बस सेट पर यही सोचती रहती थी कि आखिर अब क्या होगा। वह कभी तो दिन में आते थे तो कभी शाम में आते थे। इसीलिए मैं तब तक जिम में जाकर एक्सरसाइज कर लेती थी। मैं साउथ इंडस्ट्री की अनुशासन और समय की बहुत पाबंद हूं।" काजल अग्रवाल ने साउथ इंडस्ट्री में बदले हुए दौर को लेकर बात की और बताया कि "अब वहां पर कामकाज का तरीका बदल चुका है। नाभि वाला वक्त खत्म हो गया है और महिला आधारित फिल्में भी बनाई जा रही है। मैंने हमेशा से ही ऐसे काम के लिए साफ इनकार किया है। मैंने खुद कहा था कि मेरी नाभि पर फल मत फेंको बॉस।" एक अन्य पॉडकास्ट में काजल अग्रवाल ने खुलासा किया था कि वह ज्यादातर बोल्ड सीन से दूरी बनाकर रखती हैं। वह जिस चीज में कंफर्टेबल नहीं है वह नहीं करती। अभिनेत्री की यह बात उनके फैन्स को भी काफी पसंद आई थी। काजल अग्रवाल की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2004 में 'क्यों हो गया ना' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। लेकिन तब अभिनेत्री को बॉलीवुड में कुछ खास लोकप्रियता हासिल नहीं हुई। लेकिन साउथ में उन्होंने खूब नाम कमाया और अभी के वक्त में वह तमिल से लेकर तेलुगु में मोस्ट पापुलर एक्ट्रेस बन गई है।साउथ इंडस्ट्री में समय से होते हैं सारे काम
सलमान खान ने करवाया इंतजार
अब साउथ में नहीं होते नाभि वाले सीन
बोल्ड सीन से दूर रहती हैं अभिनेत्री
काजल अग्रवाल का करियर
More Articles