Kajal Aggarwal on Bold Scene: बोल्ड और इंटिमेट सीन्स देना आजकल का ट्रेंड है और एक्टर हों या एक्ट्रेस इसको करने में झिझकते नहीं हैं। हालांकि शादी के बाद ऐसा करना कई बार ट्रोलिंग का कारण बनता है। ऐसे में शादीशुदा हसीनाएं इससे दूरी बनाती हैं।

हालांकि हाल ही में कियारा आडवाणी को टॉक्सिक के बोल्ड सीन्स को लेकर काफी खरी खोटी सुननी पड़ी है। यश के साथ कबीर सिंह एक्ट्रेस ने जो कुछ भी किया वो काफी हैरान करने वाला था।

अब इसी मामले को लेकर अभिनेत्री काजल अग्रवाल का रिएक्शन आया है जो कि साउथ और हिंदी फिल्मों में अपना नाम का झंडा गाड़ चुकी हैं। काजल भी शादीशुदा हैं और बच्चे की मां हैं। हालांकि वो कभी भी बोल्ड और इंटिमेट सीन्स नहीं करती हैं।

इंटिमेट सीन्स पर बोलीं काजल अग्रवाल

काजल अग्रवाव के पूरे फिल्मी सफर को आप देखेंगे तो वो काफी सहज रही हैं। अभिनेत्री ने खुलकर माना है कि वो शादी के पहले भी बोल्ड सीन्स नहीं करतीं थीं। काजल का कहना है कि उन्होंने कभी वो काम नहीं किया जिसमें वो असहज महसूस करती हों, जैसे बिकिनी पहनना इसमें शामिल है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि इस तरह के सीन्स के लिए सीधे मना कर देती थी और इस वजह से कई फिल्मों से हाथ धोने पड़े हैं। हालांकि इसको लेकर किसी तरह से उनको अफसोस नहीं हैं। वो अपनी हद नहीं पार करतीं हैं और ये उनको लिए काफी इंटरनल बात है।

मां बनने के बाद देती हैं ज्यादा ध्यान

इंटिमेट सीन्स पर आगे बोलते हुए काजल अग्रवाल ने कहा कि, मां बनने के बाद और भी ध्यान देती हैं। वो चाहती हैं कोई ऐसा ना करें जिसको देखकर उनको बच्चा असहज महसूस करे। वो चाहती हैं कि उनका बेटा जब फिल्में देखे तो उनके ऊपर गर्व महसूस करे। काजल अग्रवाल का ये बयान खबरों में हैं। उनके पति का नाम गौतम किचलू है और वो एक बिजनेसमैन हैं। उनका एक 4 साल के बेटा है जिसका नाम जिसका नाम नील है।