Indian Idol 16 Winner: सिंगिंग की दुनिया के सबसे मशहूर रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 16' को विनर मिल चुका है। महीने से ज्यादा तक चले इस शो में एक से बढ़कर एक सुरीली परफॉर्मेंस देखने को मिले और अब ये ग्रैंड फिनाले में अपने विनर को खोज चुका है। ओडिशा की रहने वाली ज्योतिर्मयी नायक ने इंडियन आइडल 16 की ट्रॉफी जीती है।

Advertisement

ज्योतिर्मयी नायक जबलपुर के तनिष्क शुक्ला को पीछे छोड़ते हुए शो जीता है। ज्योतिर्मयी नायक को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है। विनर बनने के बाद उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। ज्योतिर्मयी नायक की जीत से उनके परिवार के साथ साथ फैंस में काफी जश्न का माहौल है।

Advertisement

जब शो के होस्ट आदित्य नारायण ने जैसे ही अनाउंस किया कि ज्योतिर्मयी नायक विनर बन गई हैं तो वह इमोशनल हो गईं। उन्होंने ट्रॉफी और 20 लाख रुपये चेक लेने के बाद भगवान जगन्नाथ का जयकारा लगाया। इसके साथ ही तनिष्क शुक्ला रनर-अप रहे। ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी जीत का क्रेडिट कैंसर के उन मरीजों को दिया जिन्हें उन्होंने अपनी म्यूजिक थैरेपी के जरिए ठीक किया।

Advertisement

बताते चलें कि शो 'इंडियन आइडल 16' के 9 महीने से ज्यादा के सफर में ज्योतिर्मयी नायक ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दीं। गौरतलब है कि इस बार शो काफी हिट रहा और जिसके चलते इसे दो बार एक्सटेंशन मिला। इस शो में देशभर से आए सिंगर्स ने अपनी प्यारी आवाज से लोगों का दिल जीता।

शो 'इंडियन आइडल 16' के फिनाले में कुमार सानू, ऊषा उत्थुप, उर्मिला मातोंडकर और शहनाज गिल जैसी हस्तियां पहुंची थीं। इन लोगों ने फाइनलिस्ट का उत्साह बढ़ाया। बताते चलें कि विनर को 20 लाख रुपये और ट्रॉफी मिली तो रनर-अप 10 लाख रुपये मिले।