जॉन अब्राहम का 2019 Dhamaka, रॉ का First Look आउट, एकदम जबरदस्त


इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। इसी बीच जॉन अब्राहम की फिल्म रोमिया अकबर वॉल्टर (रॉ) जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में इस फिल्म का धमाकेदार पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में जॉन अब्राहम का एकदम अलग अवतार नजर आ रहा है। इस पोस्टर फिल्म की टैग लाइन भी शेयर की गई है- One man. Many faces. One mission - to protect his country. फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर की कहानी साल 1970 के दशक की सच्ची घटना पर आधारित है।

Advertisement

[Bday Spcl: शाहरुख के साथ सुपरहिट, सलमान खान को दी सबसे बड़ी फ्लॉप, चौंक जाएंगे आप]

Advertisement

बाताया जा रहा है कि इस फिल्म में जॉन 26 साल से लेकर 85 साल के बुजुर्ग तक का किरदार निभाते नजर आएंगे। जिसके चलते वे रॉ में 15 अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। वहीं सलमान खान भी अपनी आने वाली फिल्म भारत में 7 अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे। बता दें कि हाल ही में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट फाइनल कर दी है। ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श की मानें तो रॉ इस साल 12 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रॉ में जॉन अब्राहम एक भारतीय जासूस के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में पाकिस्तान से जुड़े कई मुद्दे दिखाए जाएंगे। इस फिल्म में मौनी रॉय, जैकी श्रॉफ, सुचित्रा कृष्णमूर्ति और सिकंदर खेर नजर आएंगे। इस फिल्म में जॉन अब्राहम का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। तो चलिए इसी बात पर आपको आगे बता देते हैं 2019 में आने वाली बड़ी फिल्मों के बारे में-

मणिकर्णिका

कंगना रनौत स्टारर यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है।

Advertisement
गली बॉय

जोया अख्तर की इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

Advertisement
टोटल धमाल

अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म टोटल धमाल 22 फरवरी को रिलीज होने वाली है। बता दें, यह पहले कॉमेडी होगी, जो 3डी पर रिलीज की जाएगी। इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अजय देवगन, मारुति और फॉक्स स्टार स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहे हैं।

केसरी

करण जौहर के प्रोडक्शन फिल्म में अक्षय कुमार हैं.. जो कि सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है। फिल्म 21 मार्च 2019 को रिलीज होगी। निर्देशक हैं अनुराग सिंह।

कलंक

अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'कलंक' करण जौहर की ड्रीम प्रोजेक्ट है। वरूण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त स्टारर यह फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी।

स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2

करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 में टाईगर, तारा सुतारिया और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे मुख्य किरदारों में दिखेंगे। फिल्म में तीनों स्कूल स्टूडेंट्स बने दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं। फिल्म 23 नवंबर 2018 को रिलीज होगी।

भारत

सलमान खान- कैटरीना कैफ की यह फिल्म 2019 ईद यानि की 5 जून को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं.. जबकि अतुल अग्निहोत्री निर्माता हैं।

मिशन मंगल

जगन शक्ति के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कृति कुल्हारी, तापसी पन्नू, शरमन जोशी और नित्या मेनन मुख्य किरदारों में दिखेंगे। फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।

हाउसफुल 4

निर्माता साजिद नाडियाडवाला हाउसफुल फ्रैंचाइजी की चौधी फिल्म भी ला रहे हैं। फिल्म 2019 दिवाली यानि की 26 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल हैं।

तानाजी

ओम राउत के निर्देशन में बन रही यह फिल्म मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे की बायोपिक होगी। फिल्म में अजय देवगन मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 22 नवंबर 2019 को रिलीज होगी।

पानीपत

मोहनोदड़ो के बाद निर्देशक आशुतोष गोवारिकर अपनी अगली फिल्म के साथ तैयार हैं। फिल्म का नाम है- पानीपत।पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सैनन मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।

{document1}

English Summary

John Abraham film RAW first poster is out deets here.