Javeria Abbasi Daughter Burkini: पाकिस्तानी एक्ट्रेस जवेरिया अब्बासी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाई रहती हैं। ये हसीना पाकिस्तान जैसे देश में रहते हुए भी नए ट्रेंड सेट करने से खौफ नहीं खाती है। पाकिस्तान में जहां लड़कियां और हीरोइने बिकिनी में ना के बराबर ही दिखाई देती है तो वहीं जवेरिया ने अपनी बेटी में क़न्फिडेंस पैदा करने के लिए बिकिनी पहनाने से भी गुरेज नहीं किया।
ऐसा कर जवेरिया भले ही डेटर्स के निशाने पर आ गई हो लेकिन अपनी बेटी के लिए वो हमेशा के लिए सुपरमॉम बन गईं। जवेरिया अब्बासी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में जवेरिया बेटी के बिकिनी पहनने के मुद्दे पर ही बात करती दिखाई दे रही हैं। जवेरिया कहती हैं, "मुझे देखना था कि मैं अपनी बेटी को किस हद तक कॉन्फिडेंस दे सकती हूं। और ऐसा हो भी क्यों ना? आप जानती हैं वो बहुत प्यारी है, वो बहुत खूबसूरत है। और अगर उसके अपने आपको प्रूफ करने का एक मौका मिल रहा है तो क्यों नहीं और कितने लोगों को मिलता है? मैं उसकी सबसे बड़ी सपोर्ट हूं। वो अपनी लाइफ में कुछ भी करे मैं सपोर्ट करती हूं उसको और मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अच्छा है मिस यूनिवर्स में जाएं, इतनी प्यारी प्यारी बच्चियां हैं हमारे यहां। इन लोगों के लिए भी चैनल्स खुलें, जगह खुलेगी। इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म है, एक बच्ची जाएगी तो दूसरी की हिम्मत बनेगी ना कि हम भी जा सकते हैं। और उस प्लेटफॉर्म ऐसा नहीं था कि बिकिनी पहने थी। उसने बुरकिनी (स्विमसूट विद हिजाब) पहनी थी। वो अपनी बॉडी नहीं दिखा रही थी। मुझे नहीं पता कि लोगों ने इतना बड़ा इश्यू क्यों बना दिया।" बता दें कि जवरिया अब्बासी की 52 साल की और उनकी एक बेटी है। जवेरिया की बेटी का नाम अंजेला अब्बासी है जो कि 28 साल की हैं। अंजेला एक मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल रह चुकी हैं और अब वो सिंगर भी बन चुकी हैं। पाकिस्तान के पैमानों से अंजेला कई बार बोल्ड लुक्स में दिखाई दे चुकी है जिसके कारण वो ट्रोल्स के निशाने पर आती रहती हैं।जवेरिया अब्बासी की बेटी
बेटी की बिकिनी कॉन्ट्रोवर्सी पर जवेरिया का रिएक्शन
कौन हैं अंजेला अब्बासी
More Articles