Jasmine Sandlas Career: रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई थी। धुरंधर 2 ने भी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड बनाया। फिल्म के गाने भी काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद किए गए। फिल्म में ब्लॉकबस्टर गानों को अपनी आवाज देने वाली जैस्मीन सैंडलस काफी चर्चा में आई।

Advertisement

जैस्मीन सैंडलस इस समय अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है और उन्होंने हाल ही में अपने दिल्ली के कॉन्सर्ट में अपने मंगेतर से हर किसी की मुलाकात करवा दी। यहां पर उन्होंने अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की और अपने मंगेतर के साथ रोमांटिक डांस करती हुई भी नजर आई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त था जब वह कभी सड़कों पर सिर्फ ₹20 में अपनी CD बेचती थी।

Advertisement

जब जैस्मिन ने सड़कों पर बेचीं CD

जैस्मिन वैसे तो पंजाब के जालंधर में जन्मी थी लेकिन सिर्फ 13 साल की उम्र में उनका परिवार कैलिफोर्निया में जाकर शिफ्ट हो गया था। बचपन से ही उन्हें लिखने और गाने का काफी शौक था। जब वह 16 साल की हुई तो उन्होंने सोच लिया था कि उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में ही अपना करियर आगे बढ़ाना है।

Advertisement

तब उनके पास में कोई गॉडफादर भी नहीं था और ना ही कोई ऐसा था जो बड़ा म्यूजिक लेबल दे। इसीलिए उन्होंने अपनी आवाज को लोगों तक पहुंचाने के लिए खुद पैसे जोड़कर अपनी गानों की CD तैयार की और कैलिफोर्निया के नाइट क्लब्स के अलावा सड़कों के बाहर खड़े होकर ₹20 में बेचना शुरू कर दिया। वह सिर्फ चाहती थी कि लोग उनकी आवाज को एक बार सुने।

Advertisement

फिर जैस्मिन को मिला बड़ा ब्रेक

जैस्मिन की मेहनत रंग लाई और साल 2008 में उनका पहला गाना 'मुस्कान' रिलीज हुआ। जिसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया था। लेकिन साल 2014 में उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट आया जब उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किक' में हनी सिंह के साथ 'यार ना मिले' गाना गाया। उनका यह गाना रातों-रात सुपरहिट साबित हुआ।

Advertisement

जैस्मिन सैंडलस की फीस

जैस्मिन सैंडलस अभी के समय पर एक गाने के लिए तकरीबन 35 लाख की फीस ले लेती है और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी है। जो लड़की कभी ₹20 की सीडी बेचती थी आज वह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे महंगी फीमेल सिंगर्स की लिस्ट में शामिल है।