जैकलीन फर्नांडीज़ के हिस्से आई धमाकेदार बायोपिक, डेबोराह हेराल्ड, नाम सुना है?


बॉलीवुड में इस वक्त बायोपिक की भरमार है। अब खबरों की मानें तो जैकलीन फर्नांडीज़ को डेबोराह हेराल्ड की बायोपिक के लिए अप्रोच किया गया है। डेबोराह, विश्व की सबसे तेज़ साईकिल सवार हैं और उनके संघर्ष की कहानी दिलचस्प है। डेबोराह, कार निकोबार की रहने वाली हैं और 2004 में आई सुनामी की चपेट में आ चुकी हैं।

Advertisement

सुनामी के दौरान, डेबोराह ने एक हफ्ता, एक पेड़ पर बैठकर गुज़ारा था। इसके बाद, हालात बदले और उन्होंने तय किया कि वो साईकिल सवार बनेंगी। डेबोराह के पिता एक एयरफोर्स ऑफिसर हैं। 2011 से डेबोराह नई दिल्ली में रहती हैं। और अब उनकी कहानी बयान करने के लिए जैकलीन फर्नांडीज़ को चुना गया है।

Advertisement

गौरतलब है कि इस साल काफी हीरोइनें, बायोपिक पर फोकस कर रही हैं। जहां, दीपिका पादुकोण, लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी परदे पर उतारने वाली हैं वहीं प्रियंका का नाम कंगना रनौत और गंगूबाई कोठेवाली से जोड़ा जा रहा है। जान्हवी कपूर, गुंजन सक्सेना की तैयारी शुरू कर चुकी हैं तो रिचा चड्ढा जल्दी ही शकीला बायोपिक में नज़र आएंगी।

बॉलीवुड में एक समय में इतनी बायोपिक एक साथ कभी नहीं बनी हैं। इनमें से कितनी फिल्में दर्शकों को पसंद आएंगी, ये देखना दिलचस्प होगा। जानिए बॉलीवुड की ए लिस्ट हीरोइनों के आने वाले बेहतरीन प्रोजेक्ट्स -

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा आजकल शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा प्रियंका का नाम संजय लीला भंसाली की हीरा मंडी और कल्पना चावला पर बन रही एक बायोपिक से जोड़ा जा रहा है।

Advertisement
अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा के पास शाहरूख खान की ज़ीरो के बाद कोई भी कंफर्म प्रोजेक्ट नहीं है। खबर थी कि जैसमीन नाम की एक फिल्म में वो सरोगेट मां की भूमिका में दिख सकती है लेकिन फिलहाल ये फिल्म भी ठप है। गपशप गली की मानें तो अनुष्का फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रही हैं।

Advertisement
सोनम कपूर

सोनम कपूर फरवरी में एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के साथ परदे पर नज़र आएंगी। इसके बाद सोनम कपूर दुलकर सलमान खान के साथ अनुजा चौहान की किताब पर बन रही फिल्म द ज़ोया फैक्टर में नज़र आएंगी।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण के पास फिलहाल कोई कंफर्म प्रोजेक्ट नहीं है। हालांकि उनके और विशाल भारद्वाज के एक साथ गैंगस्टर सपना दीदी पर फिल्म बनाने की चर्चा ज़ोरों पर है।

कंगना रनौत

कंगना रनौत, मणिकर्णिका के बाद, अश्विनी अईयर तिवारी की फिल्म पंगा में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो राजकुमार राव के साथ मेंटल है क्या कर रही हैं। अनुराग बसु की इमली के साथ भी उनका नाम जोड़ा जा रहा है।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ फिलहाल सलमान खान की भारत कर रही हैं जिसके बाद वो वरूण धवन के साथ एबीसीडी 3 में व्यस्त होने वाली थी लेकिन अब कैटरीना ने ये फिल्म छोड़ दी है।

करीना कपूर

करीना कपूर करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही दो फिल्मों में काम कर रही हैं। पहली है तख्त जिसे खुद करण जौहर डायरेक्टर कर रहे हैं। औऱ दूसरी फिल्म का नाम है गुड न्यूज़ जिसमें करीना कपूर, अक्षय कुमार के अपोज़िट काम करेंगी। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं राज मेहता।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट के पास फिलहाल प्रोजेक्ट्स की भरमार है। पहले तो वो अयान मुखर्जी के लिए रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र शूट कर रही हैं। इसके बाद वो महेश भट्ट की सड़क 2 पर संजय दत्त के साथ काम करना शुरू करेंगी। इसके अलावा आलिया भट्ट धर्मा प्रोडक्शन्स की दो फिल्में कर रही हैं - तख्त और कलंक। ओशो बायोपिक फिलहाल होल्ड पर है। वहीं खबर है कि वरूण धवन और आलिया भट्ट, डेविड धवन की एक फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं।

कृति सैनन

कृति सैनन भले ही काफी समय से परदे से गायब हों लेकिन अगला साल उनके लिए बेहतरीन होगा। कृति तीन फिल्मों में दिखाई देंगी - आशुतोष गोवारिकर की पानीपत, अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 और दिलजीत दोसान्ज्ह के साथ अर्जुन पटियाला। इसके अलावा कृति ने कार्तिक आर्यन के अपोज़िट दिनेश विजान की लुकाछिपी भी साइन की है।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा अर्जुन कपूर के साथ संदीप और पिंकी फरार और फिर अक्षय कुमार के साथ केसरी में दिखाई देंगी। इसके अलावा परिणीति, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जबरिया जोड़ी कर रही हैं।

English Summary

Jacqueline Fernandez has been approached Deborah Herold biopic and she might sign the film adding to the list of biopics.