सलमान खान ने रेमो डिसूजा को रात 3 बजे बुलाया घर, रेस 3 विवाद बना वजह- ये है पूरी कहानी?


ये तो सभी जानते हैं कि सलमान खान जिससे नाराज हो जाएं तो उनको मनाना इतना आसान नहीं है लेकिन अगर आप कोशिश करें तो वो फटाफट गुस्सा भूल भी जाते। ऐसा कई बार हो भी चुका है। रेस 3 के दौरान रेमो डिसूजा और सलमान खान के बीच कुछ अनबन हो गई थी जिसका कारण एक सीन को बताया जा रहा था। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि सलमान खान से 3 बजे रात में रेमो डिसूजा मिलने पहुंचे। इसके पीछे विवाद ही मुख्य कारण बताया जा रहा है और पता चला है कि इसके लिए सलमान खान से उनके चहीते वरुण धवन ने सिफारिश की है। जानिए क्या है पूरी बात..

Advertisement
भारत के सेट पर पहुंचे रेमो

खबर है कि सलमान खान से मिलने और उनको मनाने के लिए रेमो डिसूजा भारत के सेट पर पहुंचे थे। सलमान खान उस वक्त शूटिंग कर रहे थे जिस कारण वो उनसे मिल नहीं पाए थे।

Advertisement
Advertisement
रेमो को घर बुलाया

इसी के चलते उन्होने रेमो डिसूजा की रिसपेक्ट रखते हुए उनको अपने घर पर देर रात मिलने को बुलाया था। खबर ये भी है कि इस पीछे वरुण धवन का काफी बड़ा हांथ है। उन्होने सलमान खान से रेमो की सिफारिश की है।

Advertisement
रेस 3 विवाद

रेस 3 में सलमान खान से किसी सीन को लेकर रेमो की कहासुनी हो गई थी और फिल्म फ्लॉप होने के बाद रेमो उनकी नाराजगी भला कैसे मोल ले सकते थे।

बॉबी देओल

रेस 3 में सलमान खान ने बॉबी देओल को दोबारा से लॉंच किया था और इसके बाद उनकी झोली में कई फिल्में आ गई थीं।

अब विवाद खत्म

ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान ने रेमो डिसूजा को माफ कर दिया है। अब दोनो के बीच सबकुछ ठीक हो चुका है।

शो पर आए थे नजर

कुछ समय पहले सलमान खान रेमो के शो डांस प्लस का भी हिस्सा बने थे।

डेजी शाह

रेस 3 में डेसी शाह भी नजर आईं थीं और उनका एक डायलॉग काफी ज्यादा फेमस हुआ था।

सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म भारत को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं। सलमान खान इस शूटिंग जल्द से जल्द खत्म करना चाहतें हैं जिस कारण वो दिन रात मेहनत कर रहें हैं। फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

मोगुल: आमिर खान की धमाकेदार वापसी ने मचाया धमाल, निभाएंगे गुलशन कुमार का किरदार

{document1}

English Summary

Salman khan recently met Remo d'souza in his house at 3 O clock midnight. reason was Race 3 fight!