Paresh Rawal on Akshay Kumar Notice: हेरा फेरी 3 का ऐलान जब से हुआ है फिल्म को लेकर कुछ ना कुछ होता रहता है। हाल ही में जब परेश रावल ने इस फिल्म को साइन करके करने से इंकार किया था तो अक्षय कुमार ने उनको नोटिस भेजा था।

Advertisement

इसी को लेकर अब परेश रावल ने चुप्पी तोड़ी है। पता चला था कि परेश रावल के फिल्म छोड़ने के फैसले के बाद अक्षय कुमार ने 25 करोड़ का नोटिस भेजा था और कहा जा रहा था कि दोनों के बीच सबकुछ सही नहीं है। लेकिन अब परेश रावल ने बताया है कि वो इस चीज को किस तरह से देखते हैं और उस वक्त उनका रिएक्शन क्या था?

Advertisement

क्यों छोड़ी थी फिल्म

परेश रावल इस दौरान विक्की लालवानी से बात कर रहे थे। उन्होंने खुलकर कहा कि फिल्म छोड़ने का फैसला अक्षय कुमार के साथ निजी प्रॉबल्म का होना नहीं था। बल्कि वो कानूनी पचड़े में नहीं फंसना चाहते थे। जी हां, परेश ने बताया कि इस फ्रेंचाइजी के राइट्स निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के पास हैं।

Advertisement

बिना उनकी मंजूरी के इस फिल्म में काम करने में कानूनी समस्याएं हो सकती थीं और इसलिए उन्होंने फिल्म से निकल जाने का फैसला किया था। परेश रावल से सवाल पूछा गया कि अक्षय कुमार की तरफ से लीगल नोटिस भेजे जाने पर उनका रिएक्शन किया था? इसपर अभिनेता ने काफी दिलचस्प जवाब दिया।

परेश रावल ने कही ये बात?

अक्षय कुमार के नोटिस भेजने वाली बात पर परेश रावल ने कहा कि, ''मेरा ऐसा मानना है कि भावुकता में आकर अक्षय कुमार ने ऐसा रिएक्शन दिया था। शायद उन्हें लगा होगा कि परेश मुझे कैसे मना कर सकता है? वह भावुक हो गए होंगे, इसलिए नोटिस भेजा गया। मैं यही मानता हूं।'' इसके अलावा हेरा फेरी 3 में काम करने को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने खुलकर ऐलान किया कि वो इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि फिल्म की शूटिंग कब शुरु होती है।