Gulshan Devaiah Love Life: गुलशन देवैया गोलियों की रासलीला रामलीला, दहाड़, बधाई दो और शैतान जैसी फिल्मों में एक्टिंग के लिए काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं।

Advertisement

8 साल की तोड़ी थी शादी

गुलशन देवैया ने शादी के 8 साल बाद अपनी विदेशी पत्नी कल्लीरोई के साथ में तलाक ले लिया था। पत्नी से तलाक लेने के बाद में गुलशन को इस बात का एहसास हुआ कि उन्हें कल्लीरोई से बेहतर पार्टनर मिल ही नहीं सकता है।

Advertisement

गुलशन देवैया ने किया एक्स वाइफ के लिए बर्थडे पोस्ट

जिसके बाद गुलशन देवैया ने कल्लीरोई को फिर से डेट करना शुरू कर दिया था। कल्लीरोई के जन्मदिन पर भी गुलशन ने एक पोस्ट शेयर करते हुए उन पर प्यार जाहिर किया और कपल फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि "हैप्पी बर्थडे माय लव एंड बेस्ट फ्रेंड।" हालांकि इसे लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी मजाक भी बनाई और कहा कि तलाक के बाद पत्नी से दोबारा शादी करने के लिए बीवी का हलाला कराना होगा।

Advertisement

क्या फिर से एक होंगे गुलशन और कल्लीरोई?

गुलशन देवैया ने आगे लिखा कि मुझे इस बात का बहुत ज्यादा इंतजार है कि "हमारी यह जर्नी हमें यहां से कहां पर लेकर जाएगी।" लेकिन इस पोस्ट के जरिए एक्टर ने किस तरफ इशारा किया है यह तो सिर्फ वही बता सकते हैं। लेकिन इस कपल को चाहने वाले लोग इस पोस्ट को देखने के बाद में काफी खुश है और चाहते हैं कि दोबारा से शादी कर लें।