Kashmera Shah Supports Sunita Ahuja In Lock Upp 2: बॉलीवुड का सबसे मशहूर और पुराना पारिवारिक झगड़ा अब पूरी तरीके से खत्म हो गया है। एक वक्त था जब कश्मीरा शाह और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक दूसरे का चेहरा तक देखना पसंद नहीं किया करते थे।
लेकिन अब इसी बीच जब सुनीता आहूजा लॉकअप सीजन 2 में नजर आ रही है तो कश्मीरा शाह ने मामी की ढाल बनाकर उनको सपोर्ट किया। दरअसल रियलिटी शो में लॉकअप सीजन 2 के दौरान जब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा फूट-फूट कर रोने लगी तो कश्मीरा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया जिसने फैंस का दिल जीत लिया। लॉकअप सीजन 2 के हाल ही के एपिसोड में देखा गया कि सुनीता आहूजा जेल की खराब हालत और खाने की समस्या के चलते कैमरे के सामने फूट-फूट कर रोती हुई नजर आई। उन्होंने रोते हुए कहा कि उनके पति गोविंदा ने उन्हें इस शो में आने के लिए मना भी किया था लेकिन उन्होंने उनकी नहीं सुनी। सुनीता ने बताया कि वह यह टॉर्चर और नहीं सह पाएंगे और शो छोड़कर घर वापस भी जाना चाहती हैं। जैसे ही सुनीता आहूजा का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ वैसे ही कश्मीरा शाह ने हाल ही में अपनी मम्मी को सपोर्ट करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर करते हुए एक बेहद ही इमोशनल कैप्शन दिया है। कश्मीरा शाह लिखती है कि "मामी, बी स्ट्रांग। आप बिल्कुल अकेली नहीं है और हम आपके साथ हैं। किसी को भी खुद को नीचा दिखाने का मौका मत दो। चाहे रियल लाइफ हो या फिर रील लाइफ हो। आप जैसी हो वैसी ही रहो और जो आपको परेशान कर रहा है उसकी जिंदगी नरक बना दो।" कुछ दिन पहले ही लॉकअप सीजन 2 के शो में सुनीता आहूजा ने को कंटेस्टेंट्स के साथ में बातचीत के दौरान बताया था कि लाफ्टर शेफ़्स के सेट पर कश्मीरा अचानक से उनके पैरों में आकर गिर गई थी और रोते हुए अपनी गलतियों के लिए माफी भी मांग ली थी। सुनीता भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई थी और उन्होंने कश्मीरा को अपने गले लगा लिया था। इसके बाद 14 साल पुराना यह मनमुटाव हमेशा के लिए खत्म हो गया था।शो में फूट-फूट कर रोने लग गई थी सुनीता आहूजा
कश्मीरा शाह ने अपनी मामी सुनीता को किया सपोर्ट
कश्मीरा ने पैरों में गिरकर सुनीता से मांगी थी माफी
More Articles