Govinda Sunita Ahuja: 90 के दशक के जाने-माने सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्हें रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में देखा गया जहां पर उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला।

Advertisement

लेकिन शो के कड़े नियमों और खराब खाने पीने पर वह काफी ज्यादा भड़क गई थी। जिसकी वजह से उन्होंने शो के दौरान जमकर गाली गलौज की। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके कई सारे वीडियो भी वायरल होने लग गए थे। इसके बाद गोविंदा के दोस्तों ने उन्हें इन वीडियोज को व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड किया जिस बारे में एक्टर ने खुद शो के मंच पर खुलासा किया था।

Advertisement

दोस्तों ने भेजे सुनीता के गाली वाले वीडियोज

जब सुनीता आहूजा को शो से लेकर आने के लिए गोविंदा और उनकी बेटी टीना आहूजा 'लॉकअप 2' के सेट पर पहुंचे थे तो वहां का माहौल काफी ज्यादा खुशनुमा हो गया था। शो की होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख के सामने गोविंदा ने खूब सारे सीक्रेट खोल दिए।

गोविंदा ने इस पर बात करते हुए कहा कि "अरे यार, मेरे दोस्त मुझे सुनीता के वीडियो भेज रहे थे। जिसमें वह जेल के अंदर गालियां देती हुई नजर आ रही थी।" इस पर फराह खान ने भी चुटकी ली तो हमारे चीची ने अपने ही मस्त मौला अंदाज में जवाब दिया "कोई दिक्कत नहीं है, झेला है मैंने।" गोविंदा का यह जवाब सुनने के बाद में वहां पर मौजूद लोग सब हंसने लगे। उन्होंने अपनी पत्नी को 'एक बच्चा' बताया जो कभी भी ऐसी मुश्किल परिस्थितियों से नहीं जूझी है।

Advertisement

शो में सुनीता आहूजा को क्यों आया था गुस्सा?

लॉकअप सीजन 2 के दौरान जब खाना खराब मिला तो सुनीता आहूजा काफी ज्यादा गुस्सा हो गई थी। उन्होंने खाने का विरोध करते हुए उसे 'गाय के पेशाब' जैसा बताया था। मेकर्स के अलावा कंटेस्टेंट्स को भी खूब जमकर सुनाया था।

इसके अलावा जब शिल्पा शिंदे ने गोविंदा के साथ उनके रिश्ते और अफेयर्स को लेकर बोला था तो सुनीता आहूजा ने राम कपूर से बात करते हुए कहा था कि "मेरा पति है, अगर वह 50 अफेयर्स भी कर तो तेरे बाप का क्या जा रहा है।" सुनीता आहूजा का यह वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

Advertisement

तबीयत खराब के चलते सुनीता आहूजा ने छोड़ा शो

सुनीता आहूजा की खराब खाने और डायबिटीज के चलते तबीयत खराब हो गई थी। मेनोपॉज के चलते भी उन्हें तनाव था। उन्होंने खुद फराह खान और रितेश देशमुख से शो से बाहर जाने के लिए कहा था। इसीलिए आखिरकार 12वीं एपिसोड में उन्होंने सुनीता की बात मानी और उन्हें सम्मानजनक घर भेजा।