Govinda Enters Lock Upp Season 2: रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 शुरू होने के बाद से ही काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी काफी ज्यादा पसंद की जा रही है और उन्होंने अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को भी लेकर इस दौरान बात की थी।

Advertisement

लेकिन अब इसी बीच लॉकअप सीजन 2 में गोविंदा की एंट्री हो चुकी है। शो में सुनीता के ड्रामा के बाद में गोविंदा बम फोड़ने के लिए आ रहे हैं। शो में आते ही गोविंदा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद में फराह खान और रितेश देशमुख के भी होश उड़ गए।

Advertisement

लॉक अप 2 में गेस्ट बन कर पहुंचे गोविंदा

लॉकअप सीजन 2 के हाल ही के लेटेस्ट प्रोमो में देखने के लिए मिला कि गोविंदा शो में गेस्ट बनकर पहुंचे हैं। शो में आने के बाद अभिनेता ने कहा कि "ये वो लॉक है जो नजर आ रहा है। जो दिखाई नहीं देता उस लॉकअप से मैं आ रहा हूं।"

बंदूक लेकर शो में मारी एंट्री

इसके बाद में फराह खान कहा कि "तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी कि इसको गोली मारो।" इस पर गोविंदा ने कहा कि "मैं लेकर आया हूं।" इसको सुनने के बाद में फराह खान भी हैरान होकर पूछता है कि "क्या गोली?" इसके बाद गोविंदा ने कहा कि "गोली लाया हूं और मैं बोला सीने पर मारना चाहती थी, लो मार लो।"

Advertisement

गोविंदा के साथ बेटी ने भी की शिरकत

शो में गोविंदा के साथ में उनकी बेटी टीना आहूजा भी नजर आई। शो के प्रोमो में देखने के लिए नहीं मिला है कि गोविंदा और टीना को देखने के बाद में सुनीता का रिएक्शन कैसा है। आने वाला एपिसोड जो शनिवार को आएगा उसमें गोविंदा को दिखाया जाएगा और इसी एपिसोड में आशीष चंचलानी भी नजर आएंगे।

Advertisement

शो में पति के अफेयर्स को लेकर बोली थी सुनीता आहूजा

सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी पसंद की जाती हैं। कुछ वक्त पहले शो में उन्होंने अपनी शादी में मिले धोखे को लेकर बातचीत की थी। जब श्रेया ने उनसे उनकी शादी में चीटिंग को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि "हुआ तो अभी क्या कर सकते हैं। शुरू से ही हुआ है ना? हीरो है तो आप कुछ कह भी नहीं सकती। इस उम्र में सोचूंगी तो डायबिटीज और बढ़ जाएगा। जैसे चल रहा है चलने दो।"