Govinda Comeback: बॉलीवुड सिनेमा के हीरो नंबर 1 कहे जाने वाले गोविंदा आज के वक्त में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक बड़ी खुशखबरी दे दी है। दरअसल सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोविंदा ने अपने कमबैक का ऐलान किया है।
गोविंदा जल्दी ही बड़े पर्दे पर फिल्म 'रूपा' से कमबैक करने वाले हैं। सबसे खास बात यही है कि इस फिल्म में गोविंदा सिर्फ एक्टिंग ही नहीं करेंगे बल्कि इसको खुद प्रोड्यूस करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ में न्यूकमर रानी स्वर्णकार नजर आने वाली है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गोविंदा ने अपने जीवन में आए उतार-चढ़ाव को लेकर बात की और कहा कि "शायद यह किस्मत थी कि मुझे कई बार इग्नोर किया गया था। बहुत सारे लोग कहते थे कि मैं अब फिल्मों में नहीं आऊंगा। लेकिन मैं फिर से शुरुआत की है और मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि यह फिल्म अपना जादू चलाएगी। यह फिल्म यंगस्टर्स के लिए है। जब वह इस फिल्म को थिएटर में देखेंगे तो उनका सपना भी सच होगा।" हालांकि एक्टर ने यह साफ कर दिया है कि इस फिल्म में वह किसी भी तरीके की स्पिरिचुअलिटी नहीं दिखाएंगे। इसी दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी में नंबर 14 खास क्यों है यह भी बताया। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि "14 मेरा गुड लक नंबर है। मैं न्यूमरोलॉजी में काफी विश्वास करता हूं और मेरा नाम भी न्यूमरोलॉजी के हिसाब से ही है। मैं बहुत कम उम्र से ही इस पर काफी विश्वास करता था और मैं तब 14 साल का था। मुझ पर भगवान की कृपा भी थी। मैंने एक हफ्ते के अंदर 14 फिल्में साइन कर दी थी। फिर मैं 14 साल तक सुपर स्टारडम भी देखा था।" गोविंदा ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "इसके बाद में मैं 14वीं लोकसभा में पार्लियामेंट का मेंबर बन गया था। मैं 14 साल तक खूब स्ट्रगल किया और फिर मैं फिल्मों में एक बार फिर से वापस आ गया। ऐसा पहली बार होगा जब मैं 5 साल से ज्यादा इंतजार नहीं कर पाया। मैंने कहा कि मैं फिर से शुरू करूंगा और अब मुझे इस बात की उम्मीद है कि यह सफर यहीं से शुरू हुआ है।" हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा लॉकअप सीजन 2 में नजर आई थी। हालांकि उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्होंने शो से एग्जिट कर लिया। इसीलिए गोविंद उन्हें लेने के लिए बेटी टीना आहूजा के साथ शो के सेट पर पहुंचे। जहां पर गोविंदा और सुनीता के बीच में खूब मस्ती मजाक देखने के लिए मिला।गोविंदा को किया गया था इग्नोर
गोविंदा का नंबर 14 से क्या है कनेक्शन?
पत्नी सुनीता को लेने लॉकअप पहुंचे थे गोविंदा
More Articles