First LOOK: दो जबरदस्त स्टार्स.. और पहली झलक ही है शानदार.. एकदम सुपरहिट!


'क्वीन' के बाद कंगना रनौत और राजकुमार राव एक बार फिर साथ आ रहे हैं। फिल्म का नाम है- 'मेंटल है क्या'.... कंगना और राजकुमार की इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में दोनों काफी अलग दिख रहे हैं। कोई शक नहीं कि इन पोस्टर्स को देखकर ही आप इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हो जाएंगे।

Advertisement

पहला वीकेंड.. सलमान खान का Box Office तहलका.. 50 करोड़ पार

Advertisement

फिल्म की प्रोड्यूसर है एकता कपूर। उन्होंने ही फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। 'मेंटल है क्या' एक सायकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी, जिसका निर्देशक कर रहे हैं प्रकाश कोवेलामुदी। फिल्म की कहानी लंदन और मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।

इस फिल्म को लेकर कंगना और राजकुमार दोनों ही काफी उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग अब शुरु की जाएगी। पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में होगी.. और फिर लंदन। फिल्म 2019 में रिलीज हो सकती है।

बहरहाल, यहां जानें 2019 में आने वाली बड़ी फिल्में-

83 वेन इट ऑल स्टारटेड

रणवीर सिंह स्टारर कबीर खान की यह फिल्मवर्ल्ड कप 1983 जीतने की कहानी है। जब देश के 14 चमकते सितारों ने उस चमचमाती ट्रॉफी पर अपना हक जमाया था।

Advertisement
ब्रह्मास्त्र

करण जौहर की इस फिल्म का नाम है- ब्रह्मास्त्र.. जहां मेनलीड किरदारों में दिखेंगे अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर। फिल्म का निर्देशन करेंगे अयान मुखर्जी। फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। करण जौहर के साथ हाथ मिलाया है फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने।

Advertisement
यशराज फिल्म

ऋतिक रोशन, टाईगर श्राफ और वाणी कपूर स्टारर यह फिल्म 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन करेंगे सिद्धार्थ आनंद, जबकि प्रोड्यूसर हैं आदित्य चोपड़ा।

केसरी

करण जौहर के प्रोडक्शन फिल्म में अक्षय कुमार होंगे.. जो कि सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित होगी। फिल्म 2019 होली पर रिलीज होगी। निर्देशक होंगे अनुराग सिंह।

हाउसफुल 4

हाउसफुल, हाउसफुल 2, हाउसफुल 3.. लगातार तीन सुपरहिट फिल्मों के साथ निर्माता साजिद नाडियाडवाला इस फ्रैंचाइजी की चौधी फिल्म भी लाने की तैयारी में हैं। जी हां, हाउसफुल 4 की घोषणा हो चुकी है। फिल्म 2019 दिवाली पर रिलीज होगी।

भारत

सलमान खान की यह फिल्म 2019 ईद पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं.. जबकि अतुल अग्निहोत्री निर्माता हैं।

English Summary

Here is the First look of movie Mental Hai Kya starring Kangana Ranaut and Rajkummar Rao. It will be a psychological thriller.