Ayesha Khan Periods: आएशा खान ने हाल ही में प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया लेकिन वो थोड़ी देर भी वहां नहीं रुक पाईं। जी हां, पुलिस उनको तुरंत वहां से गई थी। मुंबई कई जगहों पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों ने रैलियां निकालीं और आंदोलन किया।
हालांकि इस दौरान कहा जा रहा है कि आएशा खान को जब जबरन पुलिस ले गई तो उनके पीरियड्स चल रहे थे। इसके बाद लोग कई तरह की बातें तर रहे हैं। इसके पहले धुरंधर के शरारत सॉन्ग के लिए आएशा ने कहा था कि पीरियड्स के दौरान ही उन्होंने इस गाने को शूट किया था। हालांकि हमदर्दी तो दूर की बात बल्कि लोगों ने उनको ट्रोल कर दिया था। क्या सच कह रही हैं आएशा खान? जंतर मंतर में चल रहे प्रोटेस्ट का सपोर्ट करने के लिए मुंबई में आएशा खान पहुंची थीं। हालांकि इसको लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है कि इस दौरान उनके पीरियड्स चल रहे थे। जी हां, आएशा खान ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। इस दावे के फैक्ट चेक करने पर पता चला कि किसी ने उनका नाम लेकर अपनी तरफ से फर्जी बात फैलाई है और इसमें आएशा का नाम दे दिया है। सोशल मीडिया पर अब ये आग की तरह वायरल हो रहा है। शररात के दौरान दिए गए इस बयान को प्रोटेस्ट से जोड़ देखा जा रहा है। कमेंट्स कर रहे हैं लोग आएशा खान के इस बयान के सामने आने के बाद लोगों ने आएशा को लेकर ढेरों कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बहन, तेरे पीरियड्स 365 दिन चलते हैं क्या?'' एक ने लिखा, ''अब ये हमेशा का हो गया है।'' एक ने लिखा, ''धुरंधर' की शूटिंग के समय भी यही बात कही गई थी - उन्हें आने के लिए किसने कहा था?'' एक ने लिखा, ''तो, हमें उसके साथ क्या करना है?''More Articles