Eva Grover Forced By Husband: ईवा ग्रोवर टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है। आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने एक्स हस्बैंड और आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे कर दिए हैं।

Advertisement

ईवा ग्रोवर द्वारा दावा किया गया है कि हैदर अली खान उन्हें डायरेक्टर के साथ में इंटिमेट होने के लिए फोर्स किया करते थे और सालों के बाद में अब अभिनेत्री का इस पर दर्द छलका है।

Advertisement

पति ने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ सोने पर किया मजबूर

सिद्धार्थ कनन के साथ हाल ही में इंटरव्यू के दौरान ईवा ग्रोवर ने बताया कि "हैदर अली खान ने ऐसी बातें की थी और दूसरों के साथ में इंटिमेट होने के लिए मुझे प्रेशर भी किया जाता था।" जब उनसे सवाल किया गया कि क्या हैदर ने काम पाने के लिए उन्हें दूसरे डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ में सोने के लिए मजबूर किया?

Advertisement

परिवार के लिए छोड़ा काम और तोड़ी FD

तो अभिनेत्री ने इस सवाल के जवाब में कहा कि "काम तो मेरे पास हमेशा से ही था। लेकिन जब मैंने काम छोड़ा था तो मेरे सारे FD मैंने ब्रेक करवा दिए थे। मैंने उस फैमिली के लिए अपनी गाड़ियां तक बेची थी। जब मैंने दूसरी बार हैदर को संभाला तो मैंने सब कर लिया था। लेकिन उनकी तरफ से दूसरों के साथ सोने का प्रस्ताव आने लगा। लेकिन फिर भी क्या फर्क पड़ता है।"

Advertisement

हीरोइनों को आते हैं ऐसे बड़े-बड़े ऑफर

ईवा ग्रोवर ने आगे कहा कि "क्योंकि हमको तो ऐसे ऑफर आते रहते हैं और हीरोइन को तो ऐसे ऑफर काफी ज्यादा आते हैं। बहुत बड़े-बड़े ऑफर और प्रपोज आते हैं। मेरे एक्स हस्बैंड ने मुझे कहा था कि क्या फर्क पड़ता है? उन्होंने कहा कि करो और करना पड़ेगा। आपको ही घर चलना है और हमारा बिजली का बिल भी इतना आ चुका है। बच्चों के लिए भी पैसा चाहिए और यह सब सुना हमारे रिश्ते का अंत था। उसके बाद में मैंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।"

Advertisement

मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं हैदर अली खान

ईवा ग्रोवर ने खुलासा किया कि हैदर को मानसिक बीमारी है और शादी के वक्त वह उनकी इस बीमारी के बारे में नहीं जानती थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही हैदर उन्हें मारने पीटने लग गए थे। लेकिन सालों के बाद अब वह हैदर से अलग हो चुकी है। अभिनेत्री ने बताया कि हैदर के घर के हालात सही नहीं है और उनके पास घर तक नहीं है। वह खाने तक के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं।