Dia Mirza Shocking Revelation: बॉलीवुड इंडस्ट्री वैसे तो बाहर से काफी ज्यादा ग्लैमरस नजर आती है लेकिन अंदर की हकीकत कुछ और ही है। काफी सारी हसीनाएं ऐसी है जिन पर इंडस्ट्री के अंदरूनी ब्यूटी स्टैंडर्ड को लेकर दबाव डाला जाता है।
अब हाल ही में बॉलीवुड की जाने-माने अभिनेत्री दीया मिर्जा ने इस इंडस्ट्री के राज को खोल दिया है। उन्होंने बताया है कि उनसे भी उनका लुक बेहतर करने और अपने रंग रूप में बदलाव करने के लिए कहा गया था। दीया ने बात करते हुए बताया कि उन्हें लिप्स इंजेक्ट करवा लो और ब्रेस्ट एनहांस करवा लो जैसे कमेंट्स इंडस्ट्री के मर्दों की तरफ से आया करते थे। इन कमेंट्स के चलते उन्हें ऐसा लगने लगा था कि जैसे उनमें कुछ कमी है। हाल ही में SheThePeople के साथ बातचीत के दौरान दीया मिर्जा ने इस पर बात करते हुए बताया कि कई बार महिलाओं को ऐसा एहसास दिलवा दिया जाता है कि उनके नेचुरल लुक्स को बदलने की आवश्यकता है। दीया मिर्जा के मुताबिक अभी के वक्त में बाहरी बनावट काफी ज्यादा जरूरी होती है। लेकिन बॉडी और दिमाग को समझने और उसे एक्सेप्ट करने पर बहुत कम ध्यान दिया जाता है। जब अभिनेत्री से सवाल किया गया कि क्या उन्हें उम्र को लेकर भेदभाव का सामना करना पड़ा है? तो इस पर अभिनेत्री में जवाब देते हुए कहा कि "ऐसा बिल्कुल होता है और मैंने भी किया है। मुझे ऐसा भी बताया गया है कि मुझे खुद को किस तरीके से बदलना चाहिए और क्या-क्या करवाना चाहिए। मुझसे कहा गया था कि मैं अपने लुक को किस तरीके से बेहतर बना सकती हूं और यह सलाह हमेशा मर्द ही देते थे। कभी भी किसी महिला ने मेरे साथ में बैठकर ऐसा नहीं कहा कि जो अपने होठों को इंजेक्ट करवा लो और तुम्हारे होंठ बहुत पतले लगते हैं या फिर ब्रेस्ट एनहांस करवा लो वह बहुत ज्यादा छोटे हैं।" दीया मिर्जा से बाद में सवाल किया गया कि क्या लिप जॉब करवाने या फिर ब्रेस्ट सर्जरी करने वाले कमेंट्स ने उन पर खराब असर डाला है? तो इस पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि "हां, मुझे ऐसा लगा कि मुझ में किसी चीज की कमी है।" अभिनेत्री ने बताया कि "जब मैं दो ब्यूटी टाइटल जीत चुकी थी तब मेरे साथ में ऐसा हुआ था। मैं काफी छोटी थी और टीनएजर थी। मैं 20 साल की भी नहीं हुई थी। ऐसा मेरे साथ में बार-बार हुआ। कभी डायरेक्टर तो कभी प्रोड्यूसर ने तो कभी किसी ऐसे शख्स ने कहा जो खुद को एक्सपर्ट समझता था। लेकिन मुझे अच्छे से याद नहीं है कि किसी भी महिला ने मुझे ऐसा कहा हो।"दीया मिर्ज़ा का बड़ा खुलासा
एक्ट्रेस को नेचुरल लुक्स को बदलने के लिए कहा गया
हमेशा मर्दों से मिली ऐसी सलाह
एक्ट्रेस पर ऐसे कमेंट्स का पड़ा बुरा असर
बार-बार दीया को झेलने पड़े ताने
More Articles