Terence Lewis On His Marraige: टेरेंस लुईस बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद ही मशहूर और बड़े कोरियोग्राफर्स में से एक माने जाते हैं। इस समय 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' में वह बतौर जज भी देखे जा रहे हैं। वह अपने काम के लिए काफी फेमस है लेकिन निजी जिंदगी को लेकर भी कई बार चर्चा में आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान टेरेंस लुईस ने बताया है कि वह जिंदगी भर कुंवारे ही रहेंगे और कभी शादी नहीं करेंगे। ऐसा इसीलिए क्योंकि वह अपने करियर से समझौता नहीं कर सकते हैं। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि "मैंने अपने काम से ही शादी कर ली है। अपनी कंपनी और डांस इंस्टीट्यूट को आगे बढ़ना चाहता हूं। इसी में मेरा पूरा वक्त चला जाता है तो रिलेशनशिप के लिए वक्त ही नहीं है।" टेरेंस लुईस ने आगे कहा कि "इस तरह से मैं किसी के भी साथ अन्याय नहीं करना चाहता हूं। मुझे ऐसा नहीं लगता है कि अपने वक़्त को डिस्टर्ब करके आप किसी के साथ में रिलेशनशिप निभा सकते हैं। मेरी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ अब एक हो चुकी है। इसी वजह से मुझे ऐसा नहीं लगता है कि इसमें किसी और की जरूरत है।" उन्होंने यह भी कहा कि जब वह अतीत की तरफ देखते हैं तो उनको कोई भी पछतावा नहीं होता। कोरियोग्राफर ने इस पर आगे कहा कि "अगर आपने नव छोड़ दी है तो छोड़ दी। फिर शांति बनाकर रखें। डांस के साथ में मेरा गहरा नाता है और मेरे परिवार के साथ में भी रिश्ते अच्छे नहीं है। मैं एक गरीब परिवार से आता हूं और इसी वजह से मेरे पेरेंट्स को पता है कि मैं डांस के अलावा कुछ भी नहीं सोच सकता हूं।"कभी शादी नहीं करेंगे टेरेंस लुईस
किसी के साथ अन्याय नहीं करना चाहते टेरेंस लुईस
टेरेंस लुईस के परिवार के साथ नहीं अच्छे रिश्ते
More Articles