मुंबई में वोटिंग शुरु- उर्मिला, प्रियंका, रेखा, और टाइगर समेत इन सितारों ने डाला वोट- Pics


लोकसभा 2019 के चौथे चरण के मतदान शुरु हो चुके हैं और आज मुंबई में भी मतदान हो रहें हैं ऐसे में हमारे सुपरस्टार एक्टर्स मतदान से भला कैसे पीछे रह सकते थे। सुबह से ही ये सुपरस्टार्स वो डालने के लिए घर से निकल पड़े थे। इस समय टाइगर श्रॉफ, परेश रावल, उर्मिला मातोंडकर और रेखा जैसे आपको चहीते सितारों की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं। बता दें कि महाराष्ट्र की जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें..

Advertisement

अजय देवगन के स्टंट का रितेश देशमुख ने उड़ाया मजाक- जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तरी मुंबई, उत्तर-पश्चिम मुंबई, उत्तर-पूर्व मुंबई, उत्तर-मध्य मुंबई और दक्षिण-मध्य मुंबई सीट शामिल है। गौरतलब है कि उर्मिला मातोंडकर भी इस बार चुनाव लड़ रहीं हैं और वो कॉंग्रेस से प्रत्याशी भी हैं।

Advertisement

आज 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में जिन राज्यो में मतदान हो रहा है, उनमें बिहार, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। फिलहाल आप देखिए अपने चहीते सितारों की एक झलक....

प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा वोट डालकर वापस जाती हुईं। देशी गर्ल ने भी आगे बढ़कर डाला वोट।

Advertisement
रेखा

वेटरन एक्ट्रेस रेखा ने भी अपना वोट डाला। वो काफी खूबसूरत लग रहीं थीं।

Advertisement
उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर कॉंग्रेस से प्रत्याशी हैं। उन्होने भी सुबह सुबह डाला वोट।

रवि किशन

अभिनेता रवि किशन ने भी डाला अपना वोट। वो भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

परेश रावल

एक्टर परेश रावल की ये तस्वीर वायरल हो रही है। उन्होने ने भी वोट डाल दिया है।

टाइगर श्रॉफ

वोट डालने के लिए जाते हुए एक्टर टाइगर श्रॉफ। फोटो लगातार वायरल हो रही है।

आमिर-किरण

आमिर खान और किरण राव ने भी डाला वोट- वायरल हो रही है तस्वीर।

दिया मिर्जा

अभिनेत्री दिया मिर्जा ने डाला वोट- दिखाती हुई वोटिंग स्याही का निशान।

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित ने डाला वोट।

English Summary

Bollywood celebs like Tiger shroff, Urmila mantondkar, Paresh rawal and Rekha cast their vote and see pictures.