दुनिया ने भी माना कि शाहरूख-ओबामा हैं वर्ल्ड के बेस्ट पापा


सुनकर हैरानी हुई ना.. लेकिन सच्चाई यही है कि आपके चहेते सुपरस्टार शाहरूख खान को दुनिया भी वर्ल्ड का बेस्ट पापा मानती है। विवाह संबंधी वेबसाइट 'शादी डॉट कॉम' के एक सर्वे में यह बात निकलकर सामने आयी है। फादर्स डे के लिए कराये गये इस सर्वे में 500 से अधिक उत्तरदाताओं ने भाग लिया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह ऑनलाइन सर्वे था।

Advertisement

बोले पापा डियर.. हज तो बेटी सुहाना संग ही जाऊंगा...

सर्वे दो तरह से हुआ, एक इंडिया में और एक इंडिया से बाहर विदेश में। इस सर्वे में भारतीय महिलाओं से देश के सबसे पसंदीदा पिता को वोट देने के लिए कहा गया। जिसमें सबसे ज्यादा वोट किंग खान को यानी कि शाहरुख को मिले, जबकि अन्य देशों में रहने वाले पसंदीदा पिता की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा टॉप पोजिशन पर है।

Advertisement

इस सर्वे में भारतीय महिलाओं ने शाहरुख को सबसे पसंदीदा भारतीय पिता के रूप में 42.5 प्रतिशत वोट दिए, वहीं, 36.9 प्रतिशत वोट पाकर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर रहे। महानायक अमिताभ बच्चन को 20.6 प्रतिशत वोट मिले। मालूम हो कि पिछले साल भी एक ऑनलॉइन सर्वे में शाहरूख खान को दुनिया का बेस्ट पापा बताया गया था।

Exclusive: कहीं विनोद खन्ना की तरह तो शाहरूख शांति को नहीं खोज रहे?

वहीं, सबसे लोकप्रिय विदेशी पिता के रूप में ओबामा 40.3 प्रतिशत वोट पाकर पहले स्थान पर रहे। इसके बाद संगीतज्ञ विल स्मिथ (31.4 प्रतिशत), पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम (15.2 प्रतिशत) और टेनिस चैंपियन रोजर फेडरर (13.1 प्रतिशत) को स्थान मिला। यही नहीं भारत की सबसे पसंदीदा बाप-बेटी जोड़ी को भी वोट देने के लिए कहा गया था। इसमें शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना को 43.2 प्रतिशत वोट मिले।

आगे की खबर स्लाइडो में..

शाहरूख खान

'शादी डॉट कॉम' के बेस्ट पापा के सर्वे में शाहरूख खान बेस्ट पापा बनकर सामने आये हैं। इस सर्वे में भारतीय महिलाओं ने शाहरुख को सबसे पसंदीदा भारतीय पिता के रूप में 42.5 प्रतिशत वोट दिए हैं।

Advertisement
बराक ओबामा

सबसे लोकप्रिय विदेशी पिता के रूप में ओबामा 40.3 प्रतिशत वोट पाकर पहले स्थान पर रहे हैं।

Advertisement
सचिन तेंदुलकर

वहीं इस सर्वे में 36.9 प्रतिशत वोट पाकर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर रहे।

अमिताभ बच्चन

नंबर चार पर रहने वाले महानायक अमिताभ बच्चन को 20.6 प्रतिशत वोट मिले।

शाहरूख-सुहाना

भारत की सबसे पसंदीदा बाप-बेटी जोड़ी को भी वोट देने के लिए कहा गया था। इसमें शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना को 43.2 प्रतिशत वोट मिले।

शाहरूख-ओबामा है वर्ल्ड के बेस्ट पापा

सर्वे में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम पिता के रूप में सबसे पसंदीदा व्यक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है।

English Summary

Ahead of Father's Day, US President Barack Obama and Bollywood superstar Shahrukh Khan have emerged as the most admired dads in a new survey.