एक और रोमांटिक कॉमेडी के साथ लौटे आयुष्मान खुराना - नुसरत भरूच की होगी गूगली
आयुष्मान खुराना इस समय अपने करियर के बेस्ट समय में चल रहे हैं। शुभ मंगल सावधान, बरेली की बर्फी, अंधाधुन, बधाई हो के बाद अब आयुष्मान खुराना, राज शांडिल्य की एक रोमांटिक कॉमेडी में दिखेंगे जिसका नाम है गूगली। फिल्म में आयुष्मान का साथ देती नज़र आएंगी प्यार का पंचनामा फेम नुसरत भरूच।
फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है और आयुष्मान मान चुके हैं कि वो रोमांटिक कॉमेडी और हटके प्लॉट वाली फिल्मों के लीडर हो चुके हैं। ऐसे किरदार आयुष्मान पर फबते भी हैं और वो चुटकी बजाते ही दर्शकों के दिल में उतर जाते हैं। उनकी पिछली फिल्म अंधाधुन बॉक्स ऑफिस हिट हो चुकी है।

वहीं आयुष्मान अपनी अगली फिल्म बधाई हो कि तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहे हैं जिसकी शादी की उम्र में उसकी मां प्रेगनेंट हो गई है और वो सबसे मुंह छिपाता फिर रहा है। फिल्म के ट्रेलर को ही बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। और फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है।
वहीं बात करें गूगली की तो फिल्म में आयुष्मान एक ऐसे लड़के की भूमिका में दिखेंगे जिसकी आवाज़ के साथ थोड़ी दिक्कत है। अब ये दिक्कत क्या है ये तो फिलहाल किसी को नहीं पता है लेकिन ये प्लॉट सुनने में काफी दिलचस्प लग रहा है। वैसे आपको याद दिला देते हैं बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन रॉम कॉम -


Click it and Unblock the Notifications











