Aruna Irani on Mehmood: फिल्म इंडस्ट्री में अफेयर, ब्रेकअप, शादी और तलाक काफी आम बात है और आए दिन इस तरह की तमाम खबरें सामने आती रहती हैं। अब एक दिग्गज अदाकारा को लेकर खबर है कि उन्होंने मशहूर एक्टर महमूद को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जो कि आपको जानना चाहिए।

Advertisement

महमूद एक कॉमेडियन के तौर पर काफी मशहूर हुए थे लेकिन किसने सोचा था कि एक दिन उनको लेकर कुछ चौकाने वाले राज खुलेंगे। हम बात कर रहे हैं मशहूर अदाकारा अरुणा ईरानी की जो कि इस वक्त लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं।

Advertisement

उनका कहना है कि महमूद ने उनको इस्तेमाल करके छोड़ दिया। अरुणा ईरानी ने ये बात क्यों कही और इसके पीछे क्या कारण है ये जानने के लिए आप नीचे पढ़िए।

अरुणा ईरानी का छलका दर्द

Advertisement

अभिनेत्री अरुणा ईरानी की मानें तो शुरुआत में महमूद ने उनकी काफी मदद की थी लेकिन बाद में उन दोनों का रिश्ता काफी बुरा हो गया। वो काफी दर्द में रहती थीं। अरुणा ईरानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इसको लेकर खुलासा किया था। अरुणा ईरानी ने इस इंटरव्यू में कहा, ''महमूद जी ने मुझे खुलेआम एक्सप्लॉइट किया। मैंने देखा कि उनका रवैया मेरे प्रति बदल रहा था और यह रिश्ता बहुत कॉम्प्लिकेटेड हो गया था। महमूद चाहते थे कि मैं उनकी तीसरी पत्नी बनूं। लेकिन इस वादे को उन्होंने कभी पूरा नहीं किया। वो पहले से दो बार शादीशुदा थे और उनका परिवार नहीं चाहता था कि वो मेरे साथ काम करें। कई अफवाहें आईं की हम शादीशुदा हैं। मेरी इमेज खराब हुई और करियर पर असर किया। मेरा करियर उन्होंने बनाया भी और बर्बाद भी किया।''

Advertisement

अरुणा ईरानी का ये बयान अब खबरों में है और कहा जाता है कि वो महमूद के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थीं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया और कइयों में सुपरस्टार्स की मां भी बनीं थीं। हालांकि इस वक्त वो लाइमलाइट से दूर हैं और अपने भाइयों के साथ खुश हैं।