Arjun Kapoor Sahiba Bali Spotted Together: अर्जुन कपूर बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता है। आपको बता दे कि इस समय अभिनेत्री और कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली के साथ में उनकी डेटिंग की खबर सामने आ रही है। 19 जुलाई को लंदन के मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे हैं भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच में दोनों को साथ देखा गया। स्टेडियम की उनकी तस्वीर और वीडियो खूब वायरल हो रही है।

Advertisement

कपड़ों की ट्विनिंग करते नजर आए साहिबा और अर्जुन

इस दौरान अर्जुन और साहिबा दोनों नहीं नीले रंग के मैचिंग के कपड़े पहने हुए थे। जिसको देखने के बाद में फैन्स ने कयास लगाया कि दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है। दोनों कई तस्वीरों के दौरान स्टैंड्स में नजर आए। काफी सारे लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि यह क्या चल रहा है? हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें बधाई भी दी है।

Advertisement

साहिबा और अर्जुन की डेटिंग की खबर तब ज्यादा चर्चा में आई जब साहिबा ने एक्टर के जन्मदिन पर एक मजेदार इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की और उन्हें बधाई दी। अभिनेता की एक तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि "सबके बेस्टी को जन्मदिन की बहुत बधाई और वजन कम करना बंद कर दो, थोड़ा केक खाओ।" अर्जुन ने भी जन्मदिन की बधाई का जवाब देते हुए लिखा कि "तुम्हारे ज्वाइन करने का ही इंतजार कर रहा हूं।"

Advertisement

फैन्स भी पूछ रहे हैं सवाल

अर्जुन और साहिबा की वायरल हो रही तस्वीरों पर कमेंट करते हुए काफी सारे लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या वह साथ है? क्या वह किसी और के साथ में नहीं थी? एक अन्य व्यक्ति ने कमेंट करते हुए लिखा कि भाई, वह कल्लू के साथ में मैच देखने गई है और अर्जुन कपूर उसका दोस्त है इसी वजह से वह उससे मिलने गई है। साहिबा ने भी खुद पहले अर्जुन कपूर के साथ डेटिंग की अफवाहों को नकार दिया था।

Advertisement

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अर्जुन और साहिबा दोनों की ही तरफ से अभी तक डेटिंग की अफवाहों को लेकर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। साथ ही उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई भी आधिकारिक तौर पर कमेंट नहीं किया। साहिबा भी हमेशा से अपने आप को सिंगल बताती आई है और अर्जुन कपूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं। लेकिन 2024 में दोनों अलग हो गए।