Clash: अर्जुन कपूर की पानीपत से होगी जॉन अब्राहम की पागलपंती की जोरदार भिड़ंत, ये है Date


अभिनेता अर्जुन कपूर इस समय फिल्म पानीपत के लिए काफी ज्यादा बिजी है और इसके लिए धमाकेदार बॉडी बना रहें हैं। इसके अलावा खबर आई है कि इस फिल्म के साथ जॉन अब्राहम की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत होने वाली है। दरअसल हाल ही में जॉन अब्राहम और अनिल कपूर स्टारर फिल्म पागलपंती का ऐलान हुआ है और जो कि एक कॉमेडी फिल्म होगी। जॉन अब्राहम और अनिल कपूर की जोड़ी फिल्म वेलकम बैक के बाद फिर से नजर आएगी।

Advertisement

Street Dancer: 3 धमाकेदार पोस्टर रिलीज, प्रभु देवा का कॉलर पकड़े नजर आए वरुण धवन

इसकी शूटिंग 17 फरवरी से शुरु हो रही है जिसके बारे में टी-सीरीज ने ट्वीट किया है। साथ ही लिखा है कि फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी। जबकि इसके पहले अर्जुन कपूर की पानीपत की रिलीज डेट भी 6 दिसंबर ही फाइनल की गई थी।

Advertisement

अब दोनो फिल्मों का आपस में भिड़ना बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा असर डाल सकता है। दोनो ही काफी बड़ी फिल्में हैं। गौरतलब है कि फिल्म पानीपत को आशुतोष गोवारिकर निर्देशित कर रहें हैं और इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ संजय दत्त और कृति सैनन नजर आने वाली है।

बात करें पागलपंती की तो इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अलाना अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। ये फिल्में भी 2019 में मचाएंगी धमाल..

दबंग 3

सलमान खान की दबंग 3 को लेकर चर्चा है कि फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होगी।

Advertisement
सोन चिड़िया

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म सोन चिड़िया 1 मार्च को रिलीज होगी।

Advertisement
गली ब्वॉय

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली ब्वॉय 14 फरवरी को रिलीज होना वाली है।

टोटल धमाल

फिल्म टोटल धमाल 22 फरवरी को धमाल मचाने के लिए आ रही है।

केसरी

खबर है कि ये फिल्म 21 मार्च को रिलीज होगी। अक्षय कुमार का अलग रुप नजर आने वाला है।

कलंक

कलंक 19 अप्रैल को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में वरुण धवन और संजय दत्त लीड रोल में हैं।

भारत

सलमान खान की भारत को इस साल ईद के मौके पर रिलीज होना है। इसकी रिलीज डेट तय नहीं की गई है।

{document1}

English Summary

Arjun kapoor starrer film Panipat and John abraham starrer film Paagalpanti will clash on 6 December 2019.