शाहरूख खान को फिर टक्कर मिल गई - नमस्ते कर रहे हैं ये दो सुपरस्टार, BOOKING पक्की


अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की नमस्ते इंग्लैंड 7 दिसंबर की बुकिंग कर चुकी है और फिल्म की शूटिंग तेच़ी से पूरी हो रही है। अब दोनों ने शाहरूख खान को टक्कर देने की भी ठान ली है।

Advertisement

दरअसल, नमस्ते इंग्लैंड के लिए अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने एक धमाकेदार शादी का गाना शूट किया है और साथ में होली सीक्वंस भी। इनकी तस्वीरें भी दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की।

Advertisement

यानि कि दिसंबर में शादी का सीज़न और अर्जुन परिणीति के शादी सॉन्ग की धूम होने वाली है। दिक्कत ये है कि दिसंबर में आ रही है शाहरूख खान की फिल्म ज़ीरो जिसमें शादी सीक्वंस है। गाना है या नहीं पता नहीं।

लेकिन अगर शाहरूख की फिल्म में भी शादी वाला डांस है, तो ज़ाहिर सी बात है कि दोनों म्यूज़िक एल्बम में जमकर मुकाबला होगा।

नमस्ते इंगलैंड, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर नमस्ते लंदन सीरीज़ की अगली फिल्म है। फिल्म के दो पोस्टर रिलीज़ हो चुके हैं और दोनों में ही अर्जुन - परिणीति की जोड़ी को काफी सराहा जा रहा है।

अर्जुन और परिणीति इस साल की धमाकेदार जोड़ी हैं क्योंकि नमस्ते इंग्लैंड के अलावा दोनों ने यशराज फिल्म्स के लिए संदीप और पिंकी फरार की भी शूटिंग है।

देखना है कि नमस्ते इंगलैंड से दोनों वापस इशकज़ादे वाला जादू चला पाते हैं या नहीं। लेकिन जहां पंजाबी शादी की बात हो तो माहौल अपने आप ही बन जाता है।

आपको याद दिला देते हैं बॉलीवुड की वो फिल्में जिनकी शादियों के माहौल ने फिल्म का बेड़ा पार लगा दिया था -

बॉलीवुड शादी

बॉलीवुड फिल्मों में शादियां हमेशा से ही सुपरहिट फॉर्मूला रहा है और फिल्म कैसी भी हो लेकिन बॉलीवुड शादियां हमेशा हिट रही हैं। जून में वीरे दी वेडिंग पूरी शादी फिल्म है।

इरफ़ान पठान की पत्नी ने ससुर से किया सवाल, बोलीं- मैं या इरफ़ान. ससुर ने कर दी बोलती बंद

Advertisement
2 स्टेट्स

कोई भी इंसान इस फिल्म की कहानी से खुद को जोड़ सकता था। लव मैरिज को अरेंज कैसे करते हैं वो 2 स्टेट्स ने बखूबी सिखाया।

Kalki 2898 AD में चंद मिनट के रोल के लिए 20 करोड़ वसूल रहा ये एक्टर, Amitabh Bachchan को भी छोड़ा पीछे

Advertisement
बल्ले बल्ले अमृतसर टू एल ए

अगर आपने ऐश्वर्या राय की ये फिल्म नहीं देखी है तो फिर आप NRI और फॉरेन लड़के वाली शादी को अच्छे से इंजॉय नहीं कर पाए हैं।

45 साल पहले रिलीज़ हुई फ़िल्म, 1 करोड़ में बनकर कमाई 7 करोड़, डायरेक्टर के बंगले में हुई थी शूट

बैंड बाजा बारात

ब्रेड पकौड़े की कसम - शादियां अरेंज करते करते लव मैरिज करना सबसे मज़ेदार काम हो सकता है - बिन्नेस का उसूल है ;)

हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया

भई शादी एक ही बार होती है ना। तो अगर दुल्हन ने करीना वाले लहंगे की डिमांड कर भी दी तो क्या आफत आ गई है....दुल्निया है!

हम साथ साथ हैं

इस फिल्म में एक नहीं, दो नहीं तीन तीन शादियां थीं और तीन तीन सगाई के साथ एक फैमिली पिकनिक मुफ्त - भई वाह!

तनु वेड्स मनु

जितना मज़ेदार इस फिल्म का पोस्टर था उससे ज़्यादा मज़ेदार ये फिल्म थी। सबसे अनोखा मिसमैच कैसे परफेक्ट मैच बनता है।

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

क्योंकि हर शादी के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। और फिर दुल्हन ज़रा सा बदचलन क्या हुई...शर्मा जी तो बेवफा हो गए थे।

ये जवानी है दीवानी

मानिए या मत मानिए लेकिन आधी फिल्म की शादी ने एक पूरी फिल्म के मज़े दिए थे। ऊपर से दोस्त की शादी तो माशाल्लाह!

विवाह

अगर आपका आज अरेंज मैरिज करने को दिल करता है तो वो हर बार इस फिल्म को ही देखने के बाद करता होगा।

शुभ मंगल सावधान

फिल्म का ज़्यादातर हिस्सा था शादी तय होने से लेकर शादी तक के बीच के खुलासों का जो कि काफी ज़्यादा मज़ेदार था।

शुद्ध देसी रोमांस

अपनी ही शादी से दो बार भागे हुए लड़के और एक बार उसकी दुल्हन भाग जाती है। ये कहानी थी थोड़ी अजीब पर थोड़ी मज़ेदार।

मेरे यार की शादी है

फिल्म अपने दोस्त की शादी तोड़ने से उसे अपनी बीवी बनाने तक की मज़ेदार कहानी थी।

हंसी तो फंसी

फिल्म एक लड़के की सगाई से शादी तक की कहानी थी और इस बीच दुल्हन से दुल्हन की बहन तक शिफ्ट होने की भी।

डॉली की डोली

सोनम कपूर फिल्म में लुटेरी दुल्हन बनी थीं और फिल्म में शादियां ही शादियां थीं।

मॉनसून वेडिंग

बॉलीवुड की सबसे प्यारी लेकिन एकदम रियल शादी वाली फिल्म।

हम आपके हैं कौन

लेकिन अगर फिल्मों को शादी करना किसी ने सिखाया है तो वो बस सलमान खान और माधुरी दीक्षित हैं....uhu Uhu!

English Summary

Arjun Kapoor and Parineeti Chopra shot for a wedding song and Holi scene for their upcoming flick Namaste England. The film is releasing, December, 7. Incidentally, Shahrukh Khan's Zero releasing in december has a wedding sequence.