इस पोस्टर के साथ कर लीजिए BOOKING, 7 दिसंबर 2018 को धमाकेदार सीक्वल, इस साल का बेस्ट


पिछले कुछ दिनों में कपूर परिवार के जीवन में काफी उथल पुथल मच गया। श्रीदेवी की मौत के बाद अचानक से लोग काफी कुछ कहने लगे। कुछ अच्छा, तो कुछ बुरा लेकिन इस पूरे दौरान, अर्जुन कपूर पर सबकी नज़रें ना चाहते हुए भी टिक गईं।

Advertisement

जिस तरह, वो और उनकी बहन अंशुला ने पूरे परिवार का मज़बूती से साथ दिया वो काबिले तारीफ था। खैर, अब धीरे धीरे सब कुछ पहले जैसा होने की कोशिशें की जा रही हैं और अर्जुन कपूर काम पर लौट चुके हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि श्रीदेवी की मौत की खबर, अर्जुन कपूर को नमस्ते लंदन की शूटिंग के दौरान मिली थी। वो पंजाब में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। अर्जुन ने तुरंत मुंबई वापसी की। और सबसे पहले जाकर खुशी - जान्हवी से मिले।

इस बीच श्रीदेवी के शरीर को बोनी कपूर को नहीं सौंपा जा रहा था और कई तरह की बेबुनियाद बातें होना शुरू हुईं। अर्जुन कपूर फौरन दुबई रवाना हो गए और अपने पिता के साथ उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर लेकर वापस लौटे।

ट्विटर पर अर्जुन कपूर के लिए लोगों ने काफी कुछ लिखा और सब कुछ अच्छा ही लिखा। उनके संयम की और समझदारी की तारीफ की गई। खैर, अब अर्जुन कपूर सेट पर वापस लौट चुके हैं।

नमस्ते इंग्लैंड के नए पोस्टर में वो और परिणीति चोपड़ा दोनों ही शानदार लग रहे हैं। फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है और माना जा रहा है कि फिल्म धमाकेदार कमाई करेगी।

वैसे भी परिणीति और अर्जुन दोनों ही 100 करोड़ क्लब का हिस्सा हैं, ऐसे में देखना है कि नमस्ते इंग्लैंड इसका हिस्सा बन पाती है या नहीं। वैसे बॉलीवुड के 10 यंग स्टार्स हैं जो 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुके हैं -

रणवीर सिंह

फिल्में - राम लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत
लाइफटाइम कलेक्शन - 110 करोड़, 184 करोड़, 280 करोड़
हिट पॉइंट - लाजवाब एक्टर

Advertisement
वरूण धवन

फिल्में - एबीसीडी 2, दिलवाले, बदरीनाथ की दुल्हनिया
लाइफटाइम कलेक्शन - 102 करोड़, 148 करोड़, 119 करोड़

हिट पॉइंट - सलमान खान का छोटा रूप, बच्चों में फेवरिट

Advertisement
सिद्धार्थ मल्होत्रा

फिल्में - एक विलेन
लाइफटाइम कलेक्शन - 105 करोड़

हिट पॉइंट - लड़कियों में सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनका एंग्री यंग मैन अवतार काफी हिट है।

श्रद्धा कपूर

फिल्में - एक विलेन, एबीसीडी 2
लाइफटाइम कलेक्शन - 105 करोड़, 102 करोड़

हिट पॉइंट - श्रद्धा कपूर का चुलबुला अवतार और उनकी भीगी - भागी अदाएं!

आलिया भट्ट

फिल्में - 2 स्टेट्स, बदरीनाथ की दुल्हनिया

लाइफटाइम कलेक्शन - 102 करोड़, 119 करोड़
हिट पॉइंट - शानदार एक्टर, हर फिल्म के साथ बेहतर

अर्जुन कपूर

फिल्में - 2 स्टेट्स
लाइफटाइम कलेक्शन - 102 करोड़

हिट पॉइंट - लड़कियों के बीच सुपरहॉट और महा फेवरिट!

कंगना रनौत

फिल्में - तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
लाइफटाइम कलेक्शन - 152 करोड़

हिट पॉइंट - बोल्ड बयान और मुंहफट अंदाज़ से लोगों में फेवरिट, बेहतरीन एक्टर

सुशांत सिंह राजपूत

फिल्में - एम एस धोनी
लाइफटाइम कलेक्शन - 133 करोड़
हिट पॉइंट - टीवी से फिल्में और लड़कियों के फेवरिट

दीपिका पादुकोण

फिल्में - ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, रेस 2, राम लीला, बाजरीव मस्तानी, पद्मावत
लाइफटाइम कलेक्शन - 190 करोड़, 220 करोड़, 102 करोड़, 110 करोड़, 184 करोड़, 280 करोड़
हिट पॉइंट - बॉलीवुड की क्वीन, हर रोल में फिट

रणबीर कपूर

फिल्में - ये जवानी है दीवानी
लाइफटाइम कलेक्शन - 190 करोड़
हिट पॉइंट - सबके फेवरिट, हर रोल में फिट

English Summary

Arjun Kapoor goes back to work, shoots Namastey England with parineeti Chopra.