Anupam Kher On Students Protest: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। अनुपन खेर ने इसे लेकर एक वीडियो बनाया है और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात ये है कि अनुपम खेर ने इस प्रोटेस्ट को खुलकर सपोर्ट किया है इसके साथ ही सिर्फ एक बात कही है कि इसे पॉलिटिकल ना बनने दिया जाए।

Advertisement

अनुपम खेर ने कहा, "डियर स्टूडेंट, मैं प्रोटेस्ट के वीडियो देखकर दुखी हुआ। किसी भी स्टूडेंट को इससे नहीं गुजरना चाहिए। वो सिर्फ अपनी डिमांड रख रहे थे। मैं भी स्टूडें रहा हूं। मैंने भी अधिकारियों से सवाल पूछे है। मैं उनकी बैचेनी, गुस्सा और भविष्य के लिए उम्मीद समझ सकता हूं। मैं स्टूडेंट्स को सपोर्ट करता हूं।"

Advertisement

अनुपम खेर ने आगे कहा, 'लेकिन मैं बड़े भाई के नाते एक चीज कहना चाहता हूं। जब बाहरी पार्टी आपके प्रोटेस्ट में शामिल होती हैं, खासतौर पर पॉलिटिकल पार्टी, जो हर प्रोटेस्ट में अपनी प्रेजेंस दिखाना चाहते हैं। उनका मकसद आपकी बात को आगे लेकर जाना नहीं होता है। बल्कि वो अपने फायदे को पूरा कर रहे हैं। आपको सावधान रहने की जरुरत है। शुरू में आपको लग सकता है कि जितने लोग आपके साथ जुड़ेंगे उतना आपका प्रोटेस्ट मजबूत होगा। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता। कई बार ये आपकी आवाज का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते हैं। वो अपने पॉलिटिकल एजेंडे को पूरा करते हैं। वो कैमरे और नारे अपने साथ ले जाते हैं। ऐसे में आपके मुद्दे का नुकसान हो सकता है। आपके प्रोटेस्ट को नुकसान होगा और आपके सच को भी नुकसान होगा।"

Advertisement

आखिर में अनुपम ने कहा, "ये प्रोटेस्ट सिर्फ आपका होना चाहिए। इसका पॉलिटिकल यूज नहीं होना चाहिए। डेमोक्रेसी से सवाल करना आपका हक है। लेकिन आपको सावधान रहने की जरुरत है कि कोई इसका गलत इस्तेमाल न करे।"