Anupam Kher Satish Kaushik Daughter: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े ही रहते हैं। इसके साथ ही पर्सनल लाइफ में भी अनुपम खेर काफी मिलनसार स्वभाव के हैं। अपने पुराने दोस्तों और परिवार के साथ अक्सर अनुपम खेर यादगार पल बिताते दिखाई देते हैं। अब एक बार फिर से अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला पोस्ट किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
अनुपम खेर और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की दोस्ती से तो सभी वाकिफ थे। दोनों 'नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा' के दिनों से दोस्त थे। सतीश कौशल का गुजरना अनुपम खेर के दिल में एक बड़ी जगह खाली कर गया। सतीश कौशिक के निधन का बाद से अनुपम खेर अक्सर उनकी बीवी और बेटी का ख्याल रखते हैं और उनके लगातार टच में बने हुए हैं। सतीश कौशिक की बेटी वंशिका को अनुपम खेर अपनी बेटी की तरह ही मानते हैं। आज वंशिका का जन्मदिन है, इस मौके पर अनुपम खेर ने एक प्यारा सा पोस्ट साझा करते हुए वंशिका को जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही उनके कन्यादान की भी इच्छा जाहिर की है। वंशिका के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर सतीश कौशिक और वंशिका के साथ ढेरों तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लंबा-चौड़ा पोस्ट भी साझा किया है। अपन पोस्ट में अनुपम खेर ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी वंशिका बेटा। भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां और लंबी, स्वस्थ और सुंदर जिंदगी दे और आपके हर सपने को पूरा करने की हिम्मत दे।' अनुपम खेर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'तुम मेरी बच्ची हो। जब सतीश हमारे साथ थे, तब भी मैं तुम्हें हमेशा अपनी बेटी... और अपनी दोस्त मानता था। कुछ ऐसे रिश्ते होते हैं, जो खून से नहीं, बल्कि प्यार, अपनेपन और भरोसे से बनते हैं। तुमसे मेरा रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है। कई बार प्यार को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल होता है, लेकिन मैं आज तुम्हें ये बताना चाहता हूं कि मैं तुम्हारे लिए हमेशा मौजूद था और रहूंगा। तुम्हारी रक्षा के लिए, सपोर्ट के लिए, तुम्हारा हौसला बढ़ाने के लिए मैं हमेशा खड़ा रहूंगा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि जिंदगी क्या लेकर आती है।' अपने पोस्ट में अनुपम खेर ने वंशिका का कन्यादान करने की इच्छा जाहिर करते हुए आगे लिखा- 'और किसे पता... एक दिन, कई सालों बाद, जब तुम शादी करने का फ़ैसला करो तो शायद मुझे तुम्हारा कन्यादान करने का सौभाग्य मिले। जानता हूं कि वो दिन अभी बहुत दूर है, लेकिन इसका ख्याल ही मेरे दिल को खुशियों से भर देता है। आई लव यू बेटा। जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। और मुझे यकीन है कि तुम्हारे पापा और मेरे सबसे अच्छे दोस्त सतीश ऊपर से मुस्कुरा रहे होंगे और तुम्हे जोरदार गले लगा रहे होंगे और ढेर सारी दुआएं भेज रहे होंगे। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे। भगवान तुम पर कृपा बनाए रखे।' अनुपम खेर के इस पोस्ट पर वंशिका ने भी 'थैंक यू' कहते हुए प्रतिक्रिया दी है।More Articles