Anaya Bangar: लड़के से लड़की बन चुकी अनाया बांगड़ सोशल मीडिया के जरिए अपनी ट्रांसफार्मेशन जर्नी को शेयर करती हुई नजर आती है। अब हाल ही में उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें अनाया बांगड़ अपने जेंडर ट्रांसफार्मेशन में आए हुए चैलेंजेस को लेकर बात करती हुई नजर आ रही है। उन्होंने इस दर्दनाक वीडियो में अपने साथ में हुई एक घटना को लेकर बात की जहां पर उन्हें अपने जेंडर का भी सबूत देना पड़ा था।

Advertisement

दरअसल, अनाया बांगड़ कुछ महीने पहले थाईलैंड गई हुई थी और यहां पर उन्होंने अपनी जेंडर अफर्मिंग सर्जरी करवाई थी। इसके लिए उन्होंने काफी ज्यादा दर्द का भी सामना किया। यह वक्त उनके लिए काफी इमोशनल था क्योंकि उनके पिता संजय इसमें उनके साथ में सपोर्ट में खड़े हुए थे।

Advertisement

लेकिन अब हाल ही में उन्हें ट्रांस बिल एक्ट के जरिए अपने लड़की होने का सबूत भी देना पड़ा था। जिसके लिए उन्हें डॉक्टर की कुछ टीम के सामने कपड़े भी उतारने पड़े थे और इस पूरे दर्दनाक एक्सपीरियंस को अनाया बांगड़ ने खुलकर जगजाहिर किया।

ट्रांस बिल के जरिए हुई थी जांच

अनाया बांगड़ ने इस पर बात करते हुए कहा कि "हाल ही में ट्रांसजेंडर बिल एक्ट होने के बाद में इसकी प्रक्रिया पूरी करने के लिए मुझे एक सरकारी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड के सामने जाने के लिए कहा गया था। वहां पर मुझे मेरे कपड़े उतारने के लिए भी कहा गया जिससे कि डॉक्टर मेरे पूरे शरीर की जांच कर पाएं। उस कमरे में काफी सारे डॉक्टर थे और इसमें पुरुष डॉक्टर भी थे।"

Advertisement

अनाया बांगड़ ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "इस जांच के वक्त मेरी गाइनेकोलॉजिकल जांच भी हुई थी। तब मैं बस यही सोच रही थी कि आखिर मुझे अपनी पहचान के लिए शारीरिक सबूत क्यों देना पड़ रहा है। सिर्फ इसीलिए की कागजों पर मुझे वही पहचान मिल पाए जो मैं सच में हूं। यह मेरा पूरा एक्सपीरियंस मेरे लिए काफी अनकंफरटेबल था। तब मैं खुद को बहुत ही असुरक्षित और बेबस महसूस कर रही थी।"

Advertisement

अनाया बांगड़ को हुई थी इनसिक्योरिटी

अनाया बांगड़ ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं यह बात इसीलिए सभी के सामने शेयर कर रही हूं क्योंकि बहुत सारे लोगों को इस बारे में नहीं पता है कि इस प्रक्रिया से गुजरा कितना ज्यादा मुश्किल होता है। मेरी बस उम्मीद है कि हम सभी इस बात पर सहमत हो कि किसी व्यक्ति को कानूनी पहचान देते वक्त उसकी गरिमा और सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए।"

Advertisement

अनाया बांगड़ के इस खुलासे के बात काफी सारे ट्रांसवुमेन उनके सपोर्ट में आ गई हैं। सभी ने उनके साथ में इस प्रक्रिया पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा है कि अनाया बांगड़ को अपने जेंडर का सबूत देने के लिए जिस भी चीज से गुजरना पड़ा है उसके लिए उन्हें काफी ज्यादा दुख हो रहा है। लेकिन अनाया बांगड़ ने खुद इस बात को साफ कर दिया है कि यह प्रक्रिया पूरी तरीके से उनकी मर्जी से हुई थी क्योंकि अगर वह ऐसा नहीं करती तो उन्हें वह पहचान नहीं दी जाती इसके लिए वह इतना ज्यादा संघर्ष कर रही है।