Kriti Sanon Ananya Panday Are Cousin Sisters: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर सितारों के बीच में रिश्ते नाते निकल आते हैं जिसके बाद में फैन्स काफी हैरान भी नजर आते हैं। कभी तो कोई किसी का डर का मामा निकल आता है तो कभी कोई बहन-भाई निकल आते है। आज हम आपको इंडस्ट्री की दो खूबसूरत कजिन सिस्टर्स के बारे में बताएंगे। दरअसल, हम बात कर रहे हैं कृति सेनन की कजिन सिस्टर, जो नूपुर नहीं बल्कि कोई और है। जो खुद भी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।

Advertisement

क्या कृति सेनन नहीं है बॉलीवुड में आउटसाइडर?

ज्यादातर लोगों को शुरू से यही लगता है की कृति सनों दिल्ली के एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आती है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि उनका सीधा कनेक्शन पांडे परिवार से भी है। पांडे परिवार का मतलब है अनन्या पांडे का परिवार। बहुत कम लोगों को पता है की अनन्या पांडे की नई चित्रा खोसला और कृति के दादाजी भाई बहन हुआ करते हैं। इसका मतलब है कि कृति और अनन्या आपस में फोर्थ कजिन होंगे।

Advertisement

अनन्या ने खुद बताई थी सच्चाई

यह पूरा राज अनन्या पांडे के जन्मदिन के दिन खुला था। दरअसल कृति ने अनन्या के लिए आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की थी। अनन्या पांडे ने कृति की स्टोरी को रिशेयर किया और उन्हें कजिन कहकर बुलाया। इसके बाद स्टोरी देखकर हर कोई हैरान था। जब जांच की गई तो पता चला की कृति के माता-पिता राहुल और गीता की अनन्या की नानी के बीच फेसबुक पर काफी अच्छी खासी बॉन्डिंग और बातचीत है।

Advertisement

अनन्या और कृति के सफर में है काफ़ी अंतर

भले ही दोनों परिवार और बहनें दूर हों। लेकिन बॉलीवुड में दोनों का सफर पूरी तरीके से लग रहा है। कृति सेनन ने साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके अलावा उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। लेकिन अनन्या पांडे ने साल 2019 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से नेपोकिड का टैग लिए हुए डेब्यू किया था।

Advertisement

कृति और अनन्या का वर्कफ्रंट

कृति के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय सिनेमा घरों में उनकी 'कॉकटेल 2' फिल्म काफी पसंद की जा रही है। इस फिल्म के बाद में वो 'नो एंट्री' के सीक्वल में नजर आने वाली है। जिसमें उनके साथ वरुण धवन, अर्जुन कपूर, दिलजीत दोसांझ, श्रद्धा कपूर और मानुषी छिल्लर भी नजर आएंगे। इसी के साथ-साथ उनके पास राहुल ढोलकिया की अगली थ्रिलर फिल्म भी मौजूद है। अनन्य पांडे की बात की जाए तो उनके पास में इस समय 'कॉल मी बे' का दूसरा पार्ट है जिसके लिए वह काम कर रही है।