Alia Bhatt On CJP Students Protest: पेपर लीक के खिलाफ सीजेपी स्टूडेंट थमने का नाम नहीं ले रही है बल्कि हर रोज ये मामला बढ़ता ही जा रहा है और इससे नए नए लोग जुड़ते जा रहे हैं। तमाम नेताओं और अभिनेताओं का समर्थन छात्रों को मिल रहा है। अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Advertisement

आलिया भट्ट ने खुलकर किया छात्रों का समर्थन

आलिया ने इंस्टाग्राम पर स्टूडेंट्स के सपोर्ट में एक दिल को छू लेने वाला नोट शेयर किया। इसमें लिखा है, "पिछले कुछ दिनों ने मेरा दिल तोड़ा और फिर उम्मीद के साथ उसे बार-बार जोड़ा भी। अपनी बात पर डटे रहने वाले हर स्टूडेंट के पीछे एक सपना, एक परिवार की उम्मीद और अनगिनत त्याग का सफर होता है। वे न सिर्फ खुद का, बल्कि उन सभी का प्रतिनिधित्व करते हैं जिन्होंने उनका साथ दिया है, और साथ ही वे उनके लिए एक बेहतर रास्ता भी बना रहे हैं जो उनके बाद आएंगे."

Advertisement

स्टूडेंट्स की हिम्मत और दृढ़ संकल्प की तारीफ करते हुए आलिया ने आगे लिखा, "उनकी हिम्मत मुझे विनम्र बनाती है। उनका संकल्प हम सभी के लिए एक आईने की तरह है, जो हमसे पूछता है कि क्या हम सच में उन लोगों की बात सुन रहे हैं जो इस देश के कल को संभालेंगे और उसे आकार देंगे। स्टूडेंट्स के लिए। स्टूडेंट्स द्वारा भविष्य उन्हीं का है। जय हिंद."

Advertisement

स्टूडेंट्स के सपोर्ट में बॉलीवुड

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस प्रोटेस्ट पर अभी तक सलमान खान, अनुपन खेर, शबाना आजमी, हुमा कुरैशी, प्राकश राज, कमल हासन से लेकर नसीरुद्दीन शाह तक तमाम सेलेब्स रिएक्ट करते हुए स्टूडेंट्स को सपोर्ट कर चुके है। हालांकि अभी भी लोगों को कई ए लिस्टर सेलिब्रिटी के रिएक्शन का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।