Akshay Kumar Daughter Nitara: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार अक्सर किसी न किसी वजह के चलते चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी पर भी खूब ध्यान देते हैं और एक परफेक्ट फैमिली मैन भी है। काम में बिजी रहने के बावजूद भी वह अपने परिवार के लिए वक्त निकाल लेते हैं।
अक्षय कुमार को बीती रात ही पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा के साथ में देखा गया था। इस दौरान अक्षय खन्ना को उनके परिवार के साथ में पेप्स ने कैमरे में कैद कर लिया। एयरपोर्ट से उनकी पत्नी और बेटी की तस्वीरें अक्षय के साथ में वायरल होती हुई नजर आ रही है। लेकिन आपको बता दें कि यहां पर ना तो ट्विंकल खन्ना के ऊपर ना ही अक्षय कुमार के ऊपर इतना ज्यादा ध्यान दिया गया क्योंकि यहां पर खिलाड़ी कुमार की बेटी नितारा ने पूरी लाइमलाइट लूट ली। हर कोई बस उन्हें ही देखे जा रहा था। अक्षय कुमार की बेटी नितारा अब काफी बड़ी हो चुकी है और अब जब वह एयरपोर्ट पर नजर आई तो हर किसी की निगाहे उन्ही पर टिक गई। कैमरे के सामने वह बहुत ही मासूमियत से मुस्कुराती हुई भी देखी गई। अक्षय और ट्विंकल के फैंस नितारा को देखकर काफी खुश हो गए। इस दौरान नितारा ने मरून ट्राउजर और ब्लैक कलर के टॉप पहनी हुई थी। खुले बालों के साथ वह काफी ज्यादा प्यारी लग रही थी और उन्होंने यहां पर कोई भी मेकअप या फिर कुछ भी ज्यादा एसेसरीज नहीं पहनी हुई थी। हर कोई नितारा को उनकी मां ट्विंकल की कॉपी बताता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी जनवरी 2001 में हुई थी। शादी के 1 साल के बाद ही कपल ने बेटे आरव का वेलकम किया और इसके बाद 2012 में नितारा का जन्म हुआ। जो अब 13 साल की हो चुकी है।आधी रात एयरपोर्ट पर परिवार संग दिखे अक्षय
नितारा ने लूटी लाइमलाइट
नितारा के लुक से इम्प्रेस फैन्स
13 साल की हो चुकी है नितारा
More Articles