Vivek Oberoi Bad Time: साल था 2003 और विवेक ओबेरॉय ने इस दौरान सलमान खान के खिलाफ एक प्रेस कॉंफ्रेंस की थी। उस वक्त तक किसी को पता नहीं था कि वो प्रेस कॉंफ्रेंस विवेक ओबेरॉय के जीवन की सबसे बड़ी गलती साबित होने वाली है।
जी हां, चर्चे थे ऐश्वर्या राय का सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद उनकी नजदीकियां विवेक से बढ़ रहीं थीं। बकौल विवेक सलमान खान ने रात को कई बार उनको कॉल की और गंदी गंदी गालियां दीं। इसके बाद विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉंफ्रेंस कर सलमान खान पर कई आरोप लगाए। लेकिन इसके बाद विवेक ओबरॉय को रातों रातो इंडस्ट्री ने अप्रत्यक्ष रूप से बैन कर दिया। उनकी सारी फिल्में चली गईं और जो दोस्त थे वो भी दूर होने लगे। किसी ना किसी बहाने से लोग उनके साथ काम करने से इंकार करते गए। इसके बाद एक सुपरस्टार सामने आया जिसने विवेक ओबेरॉय की मदद की थी और खुद का प्रोजेक्ट तक दे दिया था। किस सुपरस्टार ने की थी विवेक की मदद? विवेक ओबेरॉय के बुरे दौर में किसी और ने नहीं बल्कि सलमान खान के काफी अच्छे दोस्त माने जाने वाले अक्षय कुमार ने उनकी मदद की थी। इस बात का खुलासा खुद विवेक ओबेरॉय ने किया था और कहा था कि उनके करियर के सबसे मुश्किल दौर में अक्षय कुमार उनके साथ खड़े रहे। अक्षय कुमार उनके घर आए थे और काफी पॉजिटिव बातें की थीं। यहीं तक की अपना खुद का स्टेज शो भी उन्हें दे दिए ताकि वह दोबारा आत्मविश्वास हासिल कर सकें और कमाई शुरू कर सकें। इसके बाद विवेक ओबेरॉय की जिंदगी में थोड़ा बदवाल आया था। विवेक ने इसके बाद कुछ फिल्में कीं लेकिन उनको करियर में वो ऊंचाई नहीं मिल पाई जो कि वो डिजर्व करते थे। फिलहाल वो कभी कभी फिल्मों का हिस्सा बन जाते हैं। फराह खान ने एक बार विवेक ओबेरॉय से कहा था कि सलमान खान ने किसी को ऐसा नहीं कहा कि वो विवेक के साथ काम नहीं करे। बल्कि लोग खुद ही ऐसे फैसले लेते हैं। फराह खान सलमान खान की काफी दोस्त हैं लेकिन उन्होंने विवेक के साथ काम किया था। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि विवेक अब किस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं।More Articles