Akansha Ranjan Kapoor Sharan Sharma Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर ने अपने ल़ॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और डायरेक्टर शरण शर्मा से शादी रचा ली है। शादी की तस्वीरें आकांक्षा और शरण ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज की है लेकिन दोनों के चेहरों पर इसकी खुशी और चमक देखने लायक है।

Advertisement

शादी नें आकांक्षा ने सुर्ख साड़ी पहनी हुई है जिसमें उनका रुप देखते ही बन रहा है। इस साड़ी पर काफी हैवी गोल्ड वर्क है साथ ही ब्लाउज भी पूरा का पूरा जड़ा हुआ है। अपने ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए आकांक्षा रंजन ने लाल चूड़ा, कलीरे, हैवी नेकलेस, झुमके मांग टीका पहना हुआ है जिसमें वो बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही है। दूसरी तरफ, शरण शर्मा व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा और कढ़ाई वाले जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

Advertisement

पारंपरिक फेरों और तामझाम से दूर इस वेडिंग में सिर्फ परिवार और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए। तस्वीरों में दोनों खुलकर हंसते, एक-दूसरे का हाथ थामे, शादी के पेपर्स साइन करते और अपनों के साथ इमोशनल पल बिताते नजर आ रहे हैं। आकांक्षा रंजन कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'तू ना हो तो घर घर नहीं लगता, तू है तो डर नहीं लगता।' फैंस कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और जिंदगी की इस नए सफर के लिए बधाइयां भी दे रहे हैं।

Advertisement

आमतौर पर बॉलीवुड में होने वाली बड़ी शादियों की तरह हफ्तो चलने वाले रीति-रिवाजों और भारी-भरकम चमक-धमक से हटकर, आकांक्षा और शरण ने एक अलग रास्ता चुना। कपल ने पारंपरिक फेरे या फिर धार्मिक रस्मों के बजाय, बेहद सिंपल और लीगल तरीके से एक-दूसरे का हाथ थामने का फैसला किया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आकांक्षा रंजन कपूर पिछली बार पॉपुलर सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' के दूसरे सीजन में नजर आईं। इसके अलावा हाल ही में नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म 'इक्का' रिलीज हुई है। वहीं शरण शर्मा ने हाल ही में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का डायरेक्शन किया था जो साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई।