सलमान खान से ब्रेकअप के बाद सेट पर ऐसा था ऐश्वर्या राय का हाल? मशहूर एक्ट्रेस ने खोल दिया राज
Aishwarya-Salman Breakup: सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हुआ था तो सलमान खान टूट गए थे। पर क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या राय का क्या हाल हुआ था? जी हां, बॉलीवुड का ये एक ऐसा रिश्ता है जो कि खत्म होने के बाद भी सुर्खियों में आ ही जाता है।

गाहे बगाहे इस रिश्ते को लेकर बातें होती रहती हैं। अब एक्ट्रेस सादिया सिद्दीकी ने सलमान खान और ऐश के ब्रेकअप बाद हसीना के प्रोफेशनल रवैये पर बात की है।
उनका कहना है अभिनेत्री काफी बुरे वक्त से गुजर रहीं थीं लेकिन काम के वक्त वो अपने आपको काफी अच्छी तरह से संभाला है। सादिया की मानें तो वो भी इस ब्रेकअप के बाद काफी टूट गईं थीं लेकिन काम के वक्त किसी को पता नहीं चलने दिया कि वो दर्द में हैं।
'शब्द' फिल्म की शूटिंग
सादिया का कहना है कि इस ब्रेकअप के बाद अभिनेत्री ने शब्द फिल्म की शूटिंग शुरु की थी। सेट पर उन्होंने अपने दर्द को कभी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया था। सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में सादिया ने खुलासा किया कि, ऐश हमेशा पूरी तैयारी के साथ शूटिंग सेट पर आती थीं और उनको सारे संवाद भी याद होते थे। सादिया की मानें तो ऐश ने ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि उनकी निजी लाइफ में कितनी समस्याएं हैं। वो लगातार एक्ट्रेस की तारीफें कर रहीं थीं और सोशल मीडिया पर उनका ये खुलासा लोगों को हैरान कर रहा है। फिलहाल ऐश्वर्या राय किसी फिल्म को लेकर बिजी नहीं हैं।
अभिषेक बच्चन से शादी
साल 2007 में ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी और अपने नाम के आगे बच्चन सरनेम जोड़ लिया था। इसके पहले उनका नाम विवेक ओबेरॉय से जुड़ा था जिसके साथ सलमान खान का विवाद हुआ था। इस दौरान सलमान खान ने विवेक को कॉल करके खूब खरी खोटी सुनाई थी और उन्होंने प्रेस कॉंफ्रेंस में सलमान खान को लेकर खुलासा किया था।


Click it and Unblock the Notifications
