जया-अमिताभ पर भारी है अकेली ऐश्वर्या राय बच्चन की जायदाद, दुबई से लेकर मुंबई तक फैले हैं बंगले ही बंगले

Aishwarya Rai Net Worth: ऐश्वर्या राय बच्चन अभी के वक्त में देश में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल है। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री ही नहीं बल्कि मॉडल, प्रोड्यूसर, सोशल वर्कर और बिजनेस वूमेन भी है। उन्होंने पूर्व मिस वर्ल्ड बनकर देश का नाम रोशन किया और अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1997 में मणिरत्नम की तमिल फिल्म इरुवर से की थी।

Aishwarya Rai Net Worth

ऐश्वर्या राय ने अपने पूरे करियर में हम दिल दे चुके सनम, मोहब्बतें और जोधा अकबर जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी है। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया और अभी के वक्त में उनके कुल संपत्ति तकरीबन 776 करोड़ की बताई जाती है। इसीलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि उनके इस कमाई का जरिया क्या है और उनके पास कौन-कौन सी महंगी चीजें भी हैं।

इन्वेस्टमेंट से कमाती है खूब पैसा

साल 2021 में ऐश्वर्या राय ने सेहत और खानपान से जुड़े हुए एक स्टार्टअप पॉसिबल में कुछ इन्वेस्टमेंट किया था। जिसके जरिए तक़रीबन 5 करोड़ का फंड जुटाया गया था। साथ ही ऐश्वर्या और उनकी मां वृंदा राय ने बेंगलुरु के एक इको फ्रेंडली स्टार्टअप अंबी में भी एक करोड रुपए इन्वेस्ट किए।

एक फिल्म के लिए भी लेती है मोटी फीस

ऐश्वर्या राय मुश्किल से मुश्किल रोल भी बहुत आसानी से कर लेती है। इसी के चलते वह फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट की माने तो वह एक प्रोजेक्ट के लिए 10 करोड़ से 12 करोड़ तक की फीस ले लेती है। मणिरत्नम की फ़िल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में डबल रोल निभाने के लिए उन्होंने 10 करोड़ की फीस ली थी।

ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है कमाई

ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले 20 सालों में कैडबरी, पामोलिव, लक्मे और कोका-कोला जैसी बेहतरीन और बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं। वह बहुत लंबे वक्त से लॉरियल और स्विस लग्जरी घड़ी ब्रांड Longines के विज्ञापनों में भी नजर आ रही है। खबरों के अनुसार वह एक दिन के छुट्टियां प्रमोशन के लिए 6 से 7 करोड़ की फीस ले लेती है।

खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाती है ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय ने साल 2015 में फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने जज्बा नाम की एक थ्रिलर फिल्म बनाई थी और उसमें खुद एक्टिंग भी की थी। इस फिल्म में उनके साथ में इरफान खान को देखा गया था।

ऐश्वर्या का है दुबई में आलीशान बंगला

कुछ रिपोर्टर्स की माने तो अभिषेक और ऐश्वर्या का दुबई के सेंचुरी फॉल्स, जुमेराह गोल्फ स्टेट्स में एक बहुत ही आलीशान बंगला है। इस घर में एक बड़ा सा स्विमिंग पूल और मॉडर्न स्टाइल का किचन भी बना हुआ है।

मुंबई में मौजूद है 21 करोड़ का फ्लैट

ऐश्वर्या राय ने साल 2015 में मुंबई के बांद्रा में एक प्रीमियम बिल्डिंग के अंदर 5bhk फ्लैट खरीदा था और इसकी कीमत तकरीबन 21 करोड़ की बताई जाती है। इसी परिसर में अभिनेत्री सोनम कपूर का भी फ्लैट था और इसे उन्होंने बाद में 32.5 करोड़ में बेच दिया था। अभिषेक और ऐश्वर्या का मुंबई के वर्ली इलाके में स्काईलार्क टावर की 37वीं मंजिल पर एक बड़ा सा फ्लैट बना हुआ है। इस प्रॉपर्टी को उन्होंने 41 करोड़ में खरीदा था।

ऐश्वर्या के पास है बेहद लग्जरी गाड़ियां

ऐश्वर्या ने कुछ साल पहले रोल्स-रॉयस घोस्ट खरीदी थी। इसकी कीमत 7.95 करोड़ की बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास लेक्सस एलएक्स 570 भी है और इसकी कीमत 2.33 करोड़ की बताई जाती है। साथ ही ऑडी a8L भी यशोदा के पास है और इसकी कीमत 1.56 करोड़ की बताई जाती है। इन तीनों के अलावा उनके पास मर्सिडीज़ बेंज s350d कूप और मर्सिडीज बेंज s500 जैसी कई महंगी गाड़ियां भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X